फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dead Bodies of Boy and Girl found in Charkhi dadri

दुखांत: चरखी दादरी में प्रेमी युगल ने पेड़ पर दुपट्टा से फंदा लगा दी जान, एक ही गांव के थे मृतक युवक-युवती

Thu, 14 Apr 2022 02:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 02:21 PM IST
सार

गांव रावलधी निवासी नवीन (20) और मोनू (18) के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दोनों अपने-अपने घर से निकले थे। रात तक दोनों के परिजन उनका इंतजार करते रहे लेकिन दोनों नहीं लौटे।

विज्ञापन
Dead Bodies of Boy and Girl found in Charkhi dadri
मृतक नवीन और मोनू। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में प्रेमी युगल ने खेत में दो दुपट्टों से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे और बुधवार रात करीब नौ बजे उनके शव बरामद हुए। मृतक युवक और युवती रावलधी गांव के रहने वाले थे और एक ही जाति से थे। सदर थाना पुलिस ने वीरवार दोपहर बाद रोहतक पीजीआई में दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रावलधी निवासी नवीन (20) और मोनू (18) के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वे दोनों अपने-अपने घर से निकले थे। रात तक दोनों के परिजन उनका इंतजार करते रहे और बुधवार सुबह उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद दोनों के परिजनों ने शाम करीब चार और पांच बजे उनकी गुमशुदगी की शिकायत दी।
विज्ञापन


इस आधार पर पुलिस ने गांव के मौजिज लोगों को साथ लेकर मामले की जांच शुरू की और खोजबीन के दौरान दोनों के शव खातीवास रोड पर करीब 200 मीटर अंदर चलकर एक कीकर के पेड़ से बरामद किए। देर रात ही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के शव के निरीक्षण के बाद पुलिस का अनुमान है कि उन्होंने मंगलवार दोपहर आत्महत्या की है। बुधवार रात तक घटना का पता चला और तब तक गर्मी के चलते दोनों के शव की हालत खराब हो चुकी थी। इसके चलते वीरवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल से उनके शव पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजे गए। पुलिस जांच में भी दोनों के प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। 

मृतक था प्लंबर, मृतका आईटीआई की छात्रा
मृतक नवीन प्लंबर था। उसके पिता राजबीर के अनुसार नवीन चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह बचपन से ही प्लंबर का काम करने लगा था और पिछले आठ साल से घर का चूल्हा जलाने में उसकी मदद कर रहा था। मृतका मोनू आईटीआई की छात्रा थी। वह चार बहनों में दूसरे नंबर की थी।

 

रोहतक पीजीआई में पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। दोनों के परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाएगी।  - बलबीर सिंह, एसआई एवं जांच अधिकारी, सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed