फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DC said: How did the wheat come inside the mandap without cutting the gate, take it out or else I will seize it and send it to the government warehouse

डीसी बोले: बिन गेटपास कैसे अंदर आया गेहूं, मंडी से बाहर निकालो वरना जब्त कर भेज दूंगा सरकारी गोदाम में

Tue, 21 Apr 2020 09:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
DC said: How did the wheat come inside the mandap without cutting the gate, take it out or else I will seize it and send it to the government warehouse
DC said: How did the wheat come inside the mandap without cutting the gate, take it out or else I will seize it and send it to the government warehouse - फोटो : CharkhiDadri
नई अनाज मंडी परिसर में बिन गेटपास कटे भी गेहूं पहुंच रहा है। यह सब अधिकारियों की नाक तले हो रहा है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मंगलवार सुबह डीसी श्यामलाल पूनिया और एसपी बलवान सिंह राणा के निरीक्षण के दौरान यह मामला उजागर हुआ। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने गेहूं को मंडी से बाहर निकालने के आदेश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गेहूं मंडी से बाहर नहीं किया गया तो वो ढेरियों को जब्त कर सरकारी गोदाम में पहुंचा देंगे। डीसी के सख्त रवैये को देखते हुए मंडी प्रधान ने तुरंत आढ़तियों को इसकी सूचना दे दी। वहीं, दूसरे दिन भी गेहूं बेचने मंडी पहुंचे किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। डीसी और एसपी ने गेहूं खरीद न करने पर आढ़तियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया और एसपी अलवान सिंह राणा मंडी में महज दस मिनट ही रुके लेकिन इस दौरान नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ उनके तेवर गर्म नजर आए। डीसी और एसपी दोपहर 2:40 पर मंडी परिसर पहुंचे। उन्होंने खुले में लगीं गेहूं की ढेरियों को लेकर मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों और आढ़तियों से पूछताछ की लेकिन कोई जवाब नहीं दे पाया। इससे डीसी खफा हो गए। उन्होंने तुरंत मार्केटिंग बोर्ड अधिकारियों और आढ़तियों से पूछा कि बिन गेटपास कटे गेहूं की ढेरियां अंदर कैसे आई?
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि अगर यह गेहूं बुधवार सुबह तक मंडी से बाहर नहीं निकाला गया तो वो इसे जब्त कर लेंगे। जिसके बाद इसे गाड़ी में लोड करवाकर सरकारी गोदाम में भेज दिया जाएगा। डीसी के तलख तेवर देखते मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस संबंध में सभी आढ़तियों को सूचित कर गेहूं का उठान करवा दिया जाएगा। इसके बाद डीसी ने आढ़तियों से गेहूं की खरीद न करने का कारण भी पूछा। इस पर आढ़तियों ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी बुधवार तक इस पर फैसला लेगी। वहीं, डीसी ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश। 2:40 मिनट पर डीसी और एसपी मंडी से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुई गेहूं की खरीद, बैरंग लौटे किसान
मंगलवार को दादरी मंडी में 2769 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। 31 किसानों ने गेटपास कटवाए और अपनी फसल आढ़तियों की दुकानों के बाहर डाली। सोमवार को 2637 क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। आढ़तियों के खरीद का बहिष्कार करने के चलते शाम को हैफेड ने खरीद की। हैफेड मैनेजर विरेंद्र ने बताया कि सोमवार को 284 क्विंटल गेहूं की खरीद हैफेड ने की है। मंगलवार को भी किसान गेहूं नहीं बेच पाए और बैरंग ही मंडी से लौट गए।
26705 क्विंटल सरसों की हुई आवक, 91 गेटपास कटे
दादरी मंडी में मंगलवार को भी सरसों की खरीद सुचारू रही। करीब 100 से अधिक किसान सरसों बेचने मंडी पहुंचे। मार्केटिंग बोर्ड ने 91 किसानों को गेटपास जारी किए। मंगलवार को 26705 क्विंटल सरसों की दादरी मंडी मं आवक हुई।
सरसों में झार नहीं लगवाई तो नहीं होगा भुगतान
मंडी क निरीक्षण करने पहुंचे डीसी और एसपी ने सरसों खरीद और उठान कार्य का भी जायजा लिया। डीसी ने बैग में सरसों की भराई को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आढ़तियों को हिदायत दी है कि झराई के बाद ही सरसों की भराई का काम किया जाए। अगर किसी आढ़ती ने बिन झराई के भराई करवाकर सरसों गोदाम में भेजी तो सरसों वापिस दी जाएगी और भुगतान भी नहीं किया जाएगा।

प्रदेश कार्यकारिणी बुधवार तक गेहूं खरीद संबंधी फैसला ले लेगी। डीसी के आदेश हमने सभी आढ़तियों तक पहुंचा दिए हैं। जिसने गेहूं की ढेरियां डलवाई हैं वो उठवा देंगे।
रामकुमार रिटोलिया, नई अनाज मंडी प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed