फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DC ordered to take water samples from all 21 wards

डीसी ने दिए सभी 21 वार्डों से पानी के नमूने लेने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
DC ordered to take water samples from all 21 wards
चरखी दादरी। पार्षदों के बार-बार मांग उठाने पर बुधवार को डीसी श्यामलाल पूनिया ने पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर पार्षद भी मौजूद रहे। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग को शहर के सभी 21 वार्डों से पानी के नमूने लेने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति में सुधार के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर में अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति भी करें।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि पेयजल की शुद्धता की जांच के लिए गली-मोहल्ले और कालोनियों में की जा रही पानी की सप्लाई के सैंपल लिए जाएं और इनकी जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि पानी की आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए अधीक्षक अभियंता अतिरिक्त स्टाफ की यहां नियुक्ति करे। सीवरेज लाइनों की सफाई के लिए दादरी शहर में सुपर सकर व बकेट मशीन लगाई जा रही है। उम्मीद है कि लाइनों की सफाई का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि दादरी शहर का नया सीवरेज सिस्टम प्लान भी बनाया गया है, सभी पार्षद एक बार इसे अवश्य देख लें।
विज्ञापन

नगर पार्षद मनोज वर्मा, जयसिंह लांबा, अन्नु फौगाट, सतबीर कामरेड, सुधीर स्वामी, संदीप फौगाट, नितिन बंसल, कुलदीप सैनी, पार्षद विनोद वाल्मीकि आदि ने बताया कि शहर में कई आवासीय कालोनियों में समय पर पानी नहीं आ रहा है। इसके अलावा सीवरेज लाइनें जाम रहने की वजह से दूषित जलभराव की समस्या बनी हुई है। उपायुक्त ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि प्रशासन जनसमस्याओं का निदान करने के लिए गंभीरता से प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अनिल यादव ने कहा कि पार्षद भी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासन का सहयोग करे। इस अवसर पर नगराधीश नरेंद्र कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता राजेंद्र जांगड़ा, कार्यकारी अभियंता जितेंद्र हुड्डा, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता सचिन यादव, नगर परिषद के ईओ राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed