{"_id":"62531d578543ea25eb14c555","slug":"daily-payment-of-two-crores-in-grain-market-only-one-watchman-for-security-charkhidadri-news-hsr6288054148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में रोजाना दो करोड़ का भुगतान, सुरक्षा के लिए सिर्फ एक चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में रोजाना दो करोड़ का भुगतान, सुरक्षा के लिए सिर्फ एक चौकीदार
विज्ञापन
चरखी दादरी नई अनाज मंडी परिसर।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में एक अप्रैल से रबी सीजन की फसलों की खरीद का कार्य शुरू हो चुका है। अनाज मंडी में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध नहीं होने से आढ़तियों में नाराजगी बनी हुई है। अनाज मंडी में आठ चौकीदार की जरूरत है, जबकि इस समय एक ही तैनात है। मंडी की चहारदीवारी भी काफी नीची है। मंडी में खरीद सीजन के दौरान प्रतिदिन करीब दो करोड़ का भुगतान होता है और इस लिहाज से सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत है।
दक्षिणी हरियाणा की एकमात्र तिलहन अनाज मंडी में सुविधाओं में विस्तार करने की जरूरत है। मंडी में हर साल चोरी की घटनाएं होती रही हैं। मंडी में प्रतिदिन करीब दो करोड़ का नकदी लेन-देन होता है। आढ़तियों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की मांग की है। अनाज मंडी में इस समय एक ही चौकीदार तैनात है, जबकि आठ की जरूरत है। मंडी की चहारदीवारी नीची होने की वजह से चोरी की घटनाएं आम बात है। कई बार रात के समय लोग मंडी से अनाज आदि की भी चोरी कर ले जाते हैं। अनाज मंडी में करीब 250 आढ़ती हैं, जो किसानों से समय- समय पर रबी व खरीफ सीजन की फसलों की खरीद करते हैं।
ये हो चुकीं मंडी में वारदात
करीब एक साल पहले क्रशर एसोसिएशन प्रधान एवं आढ़ती सोमबीर की अनाज मंडी स्थित दुकान के सामने बाइक सवारों ने रंगदारी न देने पर फायरिंग की थी।
गत खरीद सीजन में दो आढ़ती की दुकानें से चोरी अनाज की 14 बोरियां और करीब एक लाख रुपये का कैश चोरी करके ले गए थे।
गत सीजन में एक आढ़ती की दुकान के सामने रखे ग्वार के आठ बैग चोर मंडी की पिछली दीवार के जरिये चुरा ले गए थे।
स्थायी पुलिस चौकी खोलने की भी उठी मांग
मंडी में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता न होने के चलते आढ़ती व किसान परेशान हैं। आढ़ती मंडी में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग भी कर चुके हैं। खरीद के दौरान कई बार किसानों को रात के समय भी मंडी में रुकना पड़ जाता है। मंडी में खरीद-फरोख्त का कार्य देर रात चलता है। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति की 24 घंटे व्यवस्था करने की जरूरत है।
विज्ञापन
अनाज मंडी में चौकीदारों की संख्या बढ़ानी चाहिए। मंडी में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इस समय एक ही चौकीदार तैनात है, जबकि आठ चौकीदार की जरूरत है तब जाकर पूर्ति हो सकती है। पुलिस गश्त भी बढ़नी चाहिए। - रामकुमार रिटोलिया, प्रधान, नई अनाज मंडी