फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri Police action, Drug smugglers arrested, opium recovered from vehicle in presence of SDM

दादरी पुलिस की कार्रवाई: नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, एसडीएम की मौजूदगी में गाड़ी से अफीम बरामद

Wed, 25 Oct 2023 10:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Oct 2023 10:53 AM IST
सार

दादरी के अटेला कलां चौकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिलावल निवासी सतीश और ढाणी भाकरा निवासी हंसराज ट्रक चालकों को अफीम बेचते हैं। इस समय वो दोनों कोरोला लेकर बिलावल में एक होटल के पास खड़े है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कोरोला खड़ी मिली।

विज्ञापन
Dadri Police action, Drug smugglers arrested, opium recovered from vehicle in presence of SDM
दादरी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के अटेला कलां चौकी पुलिस टीम ने कोरोला सवार दो तस्करों से 173 ग्राम अफीम बरामद की है। उनकी कार की तलाशी बाढड़ा एसडीएम सुरेश कुमार की मौजूदगी में ली गई। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान चरखी दादरी के बिलावल निवासी सतीश और भिवानी के ढाणी भाकरा निवासी हंसराज के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अटेला कलां चौकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिलावल निवासी सतीश और ढाणी भाकरा निवासी हंसराज ट्रक चालकों को अफीम बेचते हैं। इस समय वो दोनों कोरोला लेकर बिलावल में एक होटल के पास खड़े है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कोरोला खड़ी मिली और उसमें सवार दो युवकों ने अपनी पहचान सतीश और हंसराज के रूप में बताई।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम सुरेश कुमार को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई तो चालक सीट के नीचे से एक पॉलीथिन में 173 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed