फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   dadri in second position in 10th result

Charkhi Dadri News: पिछले वर्ष के मुकाबले 1.37 फीसदी परिणाम गिरा, जिले को फिर भी प्रदेश में दूसरा स्थान

Sun, 18 May 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 18 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
dadri in second position in 10th result
चरखी दादरी के पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल में परीक्षा परिणाम आने पर खुशी से उछलतीं छात्राएं। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित किया गया। इसमें 96.08 पास प्रतिशत सफलता के साथ चरखी दादरी जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। टॉपर जिला महेंद्रगढ़ की तुलना में दादरी जिले का परीक्षा परिणाम 0.77 फीसदी कम रहा। वहीं, छात्रा अक्षिता और रमा ने 495 अंक लेकर जिला टॉप किया और प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया।
पिछले साल के मुकाबले इस बार जिले की रैंक में दो पायदान का सुधार आया है। पिछले वर्ष जिले की रैंक प्रदेश में चौथी रही थी जबकि इस बार जिला दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस बार जिले का पास प्रतिशत 96.08 फीसदी रहा जबकि गत वर्ष 97.45 प्रतिशत था।
विज्ञापन

अगर विद्यार्थियों की बात करें तो विभाग की ओर से जिले के 5,816 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 5,588 विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं, जिले के 159 विद्यार्थियों का कंपार्टमेंट है जबकि 69 विद्यार्थी फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सालों की अगर तुलना करें तो वर्ष 2022 में जिले का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 82.12 प्रतिशत रहा था। उस दौरान जिला राज्य में तीसरे स्थान पर रहा था। वर्ष 2022 में 7285 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 6130 विद्यार्थी पास हुए। साल 2023 में जिले का पास प्रतिशत 84.12 प्रतिशत रहा और दादरी जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर था। वर्ष 2023-24 का परीक्षा परिणाम पास प्रतिशतता के हिसाब से अच्छा रहा, लेकिन, रैंक गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed