{"_id":"67d9a9bec250f9d1fd0e561c","slug":"dadri-cricket-club-won-the-trophy-by-defeating-prabhat-cricket-club-on-the-last-ball-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-133561-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रभात क्रिकेट क्लब को आखिरी गेंद पर हराकर दादरी क्रिकेट क्लब ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रभात क्रिकेट क्लब को आखिरी गेंद पर हराकर दादरी क्रिकेट क्लब ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
मैच के समापन पर मौजूद दोनो टीमों के खिलाड़ी।
चरखी दादरी। दादरी क्रिकेट क्लब व प्रभात क्रिकेट क्लब के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। विजन एकेडमी मैदान में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नसीब राणा, अधिवक्ता विकास चाहर, पवन शर्मा ने टॉस करवाकर मुकाबले की शुरुआत कराई। दादरी क्रिकेट क्लब के कप्तान राजदीप ने टॉस जीतते हुए पहले क्षेत्ररक्षण चुना।
बल्लेबाजी करने उतरी प्रभात क्रिकेट क्लब की टीम में दिलबाग ने 21, बोबी ने 31, मनोज शर्मा ने एक, लक्ष्मीनारायण ने 8 व महेंद्र 5 रन की पारी खेली और इसकी बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 100 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए। दादरी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सतेंद्र डुडी, दीपक लेफ्टी व पूर्व विधायक राजदीप फोगाट ने 2-2 जबकि अशोक व बंटी ने एक-एक विकेट लिया।
बाद में बल्लेबाजी करने उतरी दादरी क्रिकेट क्लब की सलामी जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत की और पहले छह ओवर में ओपनर संजय मित्तल व संदीप कोकी ने 31 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद दादरी क्रिकेट क्लब की टीम की बल्लेबाजी बिखर गई। हालांकि, कप्तान राजदीप फोगाट ने एक छोर संभाले रखा। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 5 रन की दरकार थी और पहले दो गेंद पर कोई रन नहीं बना।
विज्ञापन
पांचवीं गेंद पर राजदीप फोगाट ने चौका और अंतिम गेंद पर विजयी रन बनाया। राजदीप फोगाट 35 रन बनाकर नाबाद रहे। संजय मित्तल ने 22, कोकी ने 14 व डुडी ने 9 रन का योगदान दिया। मुख्य अतिथि डाॅ. सुरेंद्र डाला व सुभाष डाबरा ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर चुन्नीलाल, पवन वशिष्ठ, राकेश भारद्वाज, राजेश, सत्यनारायण मित्तल, अशोक, अजय लांबा, विनोद, डाॅ. नवीन व मुकेश आदि मौजूद रहे।