फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cyber fraud with woman

Charkhi Dadri News: बैंक कर्मचारी बन महिला को लगाई 61,028 रुपये की चपत

Wed, 12 Feb 2025 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 12 Feb 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud with woman
छपार निवासी महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। साइबर ठगों ने छपार गांव निवासी एक महिला को 61,028 रुपये की चपत लगा दी। महिला ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर पीड़िता के मोबाइल पर आया ओटीपी लिया। उसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये उसके खाते से धनराशि निकाल ली। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से यमुनानगर के जगाधरी निवासी और फिलहाल गांव छपार में रह रही महिला हरजीत कौर पत्नी कृपाल सिंह ने बताया कि वह घर पर रहती है। तीन फरवरी को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल पिक करने पर एक महिला ने उससे बात की। उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। आरोपी महिला ने हरजीत कौर से कहा कि आपने हेल्थ पॉलिसी करवा रखी है। इसकी 11,829 रुपये ईएमआई क्रेडिट कार्ड से कटी है। अभी ईएमआई के बकाया 2500 रुपये और कटने हैं।
विज्ञापन

इसके बाद हरजीत कौर ने कॉल करने वाली महिला को बताया कि उसने कोई हेल्थ पॉलिसी नहीं करवा रखी है। इस पर आरोपी महिला ने कहा कि अगर पॉलिसी नहीं चाहिए तो बंद करवा सकती हैं। खाते से जो रुपये कटे हैं वे वापस आ जाएंगे। इसके बाद हरजीत कौर ने मोबाइल पर आया ओटीपी उक्त महिला को बता दिया। उसने फोन हैंग कर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 61,028 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed