फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth accused of getting pregnant woman married in dadri

Dadri: युवक को धोखे में रखकर गर्भवती युवती से कराई शादी, माता-पिता समेत चार पर केस दर्ज

Tue, 06 Jun 2023 10:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 Jun 2023 10:43 AM IST
सार

दादरी पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी शादी गत मार्च माह में जींद के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। इसके बाद कुछ दिन उसकी पत्नी मायके में रही और गत 22 मई में उसे वो अपने साथ ले आया था। शिकायतकर्ता ने बताया दादरी आने के बाद उसकी पत्नी ने पेट में दर्द होने की बात कही।

विज्ञापन
Youth accused of getting pregnant woman married in dadri
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी निवासी एक युवक ने जींद निवासी एक परिवार पर उसे धोखे में रखकर गर्भवती युवती से शादी कराने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दे दिया और इसके बाद आरोपी पक्ष बच्चे को निजी अस्पताल में ही छोड़कर चला गया। एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवती, उसके पिता, मां और मामा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायतकर्ता की पत्नी, सास, ससुर और मामा ससुर के खिलाफ दर्ज किया मामला
पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी शादी गत मार्च माह में जींद के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। इसके बाद कुछ दिन उसकी पत्नी मायके में रही और गत 22 मई में उसे वो अपने साथ ले आया था। शिकायतकर्ता ने बताया दादरी आने के बाद उसकी पत्नी ने पेट में दर्द होने की बात कही। इसके बाद चिकित्सक से राया लेकर अल्ट्रासाउंड कराया गया तो उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती मिली।
विज्ञापन


डिलिवरी के बाद निजी अस्पताल में बच्चा छोड़ गया आरोपी पक्ष
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसी दिन कुछ समय बाद उसकी पत्नी की डिलिवरी हो गई और उसने बेटे को जन्म दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, बच्चे के बारे में पूछने पर उसकी पत्नी ने बताया कि शादी से पहले उसके एक शख्स से नाजायज संबंध थे और ये बच्चा उसी का है। इसके बाद जब युवती के पिता को डिलिवरी और कबूलनामे की जानकारी दी गई तो उसने दामाद से न केवल अभद्रता की बल्कि ससुराल पक्ष के लोग दादरी पहुंचकर युवती को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे को नहीं ले गए साथ, केस दर्ज कराने की दी धमकी
शिकायतकर्ता ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि दादरी आकर ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी को तो ले गए लेकिन बच्चे को अस्पताल में ही छोड़ गए। जब उसने उनसे बच्चे को ले जाने की मिन्नतें की तो उन्होंने उल्टा उसे झूठा केस में फंसाने की धमकी दी और बच्चे को ले जाने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद से ही बच्चा अस्पताल में है।

चरखी दादरी में ऐसा पहला मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार चरखी दादरी जिले में पिछले दस लाल के अंदर ऐसा पहला मामला सामने आया है। दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन समिति भी बच्चे को लेकर चिंतित है। माता और पिता दोनों पक्ष बच्चे को साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं है।


जांच अधिकारी के अनुसार 
एसपी कार्यालय में इस संबंध में शिकायत मिली थी। पुलिस ने युवती, उसके पिता, मां और मामा पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -पवन कुमार, चरखी दादरी पुलिस प्रवक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed