फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman was first abused, then asked to have an immoral relationship, case was registered In Dadri

Dadri: महिला से पहले की गाली-गलौज, फिर अनैतिक संबंध बनाने को बोला, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज

Fri, 07 Jul 2023 10:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Jul 2023 10:40 AM IST
सार

दादरी पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया उसका पति सेना से रिटायर्ड है और अब खेती करता है। 6 जून की शाम करीब साढ़े 7 बजे वो घर पर अकेली थी जबकि उसका पति खेत में गया हुआ था। उसी दौरान मौका पाकर एक युवक उनके गेट पर पहुंचा और उससे गाली-गलौज करने लगा।

विज्ञापन
Woman was first abused, then asked to have an immoral relationship, case was registered In Dadri
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में झोझूकलां क्षेत्र निवासी एक रिटायड सैनिक की पत्नी से गाली-गलौज और अनैतिक संबंध बनाने की बात कहने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया उसका पति सेना से रिटायर्ड है और अब खेती करता है। 6 जून की शाम करीब साढ़े 7 बजे वो घर पर अकेली थी जबकि उसका पति खेत में गया हुआ था। उसी दौरान मौका पाकर एक युवक उनके गेट पर पहुंचा और उससे गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी ने महिला से उसके साथ संबंध बनाने की बात कही। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार युवक के गाली-गलौज करने की वीडियो उसने अपने मोबाइल में बना ली। महिला ने शिकायत के साथ वीडियो भी पुलिस को सौंपी है। शिकायत और सबूत पर संज्ञान लेकर झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर
विज्ञापन

कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed