{"_id":"6423de410ddb3b1dd80460d3","slug":"two-teenagers-died-due-to-drowning-in-a-canal-in-dadri-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: नहर में डूबने से दो किशोरों की मौत, चाचा को बचाने के लिए भतीजा पानी में कूदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: नहर में डूबने से दो किशोरों की मौत, चाचा को बचाने के लिए भतीजा पानी में कूदा
Wed, 29 Mar 2023 12:14 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:14 PM IST
सार
दादरी लिस को दिए बयान में कादमा निवासी जयनारायण ने बताया कि मंगलवार को उनके परिवार में दिशोठन था। शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका पोता नितेश परिवार में ही चाचा लगने वाले प्रियांशु के साथ खेत में जा रहा था।
विज्ञापन
प्रियांशु और नितेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी में कादमा के समीप सतनाली फीडर में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों की उम्र 13-13 साल है। बाढड़ा थाना पुलिस ने बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक नितेश के दादा के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। पुलिस को दिए बयान में कादमा निवासी जयनारायण ने बताया कि मंगलवार को उनके परिवार में दिशोठन था। शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका पोता नितेश परिवार में ही चाचा लगने वाले प्रियांशु के साथ खेत में जा रहा था।
विज्ञापन
पैर फिसलने से हुआ हादसा
उसी दौरान प्रियांशु का पैर फिसल गया और वो सतनाली फीडर में जा गिरा। उसके साथ मौजूद नितेश ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वो भी नहर में डूब गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक राहगीर प्रियांशु का शव झाड़ी में अटका देखा तो ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। उसी दौरान प्रियांशु और नितेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने पानी बंद करवाकर सर्च अभियान चलाया और देर शाम ही नितेश का शव भी नहर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन