{"_id":"64670bce2e2ffb14b00cde16","slug":"thieves-took-away-brass-bell-weighing-21-kg-from-temple-in-dadri-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: मंदिर से 21 किलो वजनी पीतल का घंटा ले गए चोर, पुजारी की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: मंदिर से 21 किलो वजनी पीतल का घंटा ले गए चोर, पुजारी की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज
Fri, 19 May 2023 11:10 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 19 May 2023 11:10 AM IST
सार
दादरी पुलिस को दी शिकायत में पुजारी राजकुमार ने बताया कि मंदिर में 21 किलो वजनी पीतल का घंटा लगा रखा था। इसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये थी। पुजारी ने बताया कि वीरवार रात चोर मंदिर में आए और घंटे को उतार ले गए। सुबह चार बजे जब पुजारी सोकर उठा तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
मंदिर से घंटा चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी के बिचला बासा क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर से वीरवार रात अज्ञात ने पीतल का घंटा चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह वारदात का पता चलने के बाद मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से इसकी शिकायत सिटी थाने में दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में पुजारी राजकुमार ने बताया कि मंदिर में 21 किलो वजनी पीतल का घंटा लगा रखा था। इसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये थी। पुजारी ने बताया कि वीरवार रात चोर मंदिर में आए और घंटे को उतार ले गए। सुबह चार बजे जब पुजारी सोकर उठा तो घटना का पता चला। इसके तुरंत बाद मंदिर कमेटी सदस्यों को सूचित किया गया और फिर सिटी थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन