फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Son of Sarpanch died in road accident in Dadri, speeding pickup hit bike

Dadri: सड़क हादसे में सरपंच के बेटे की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर

Mon, 08 May 2023 10:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 08 May 2023 10:33 AM IST
सार

चरखी दादरी में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव मांढी पिरानू के पास एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
Son of Sarpanch died in road accident in Dadri, speeding pickup hit bike
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के गांव मांढी पिरानू के पास एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक हुई गांव के सरपंच कुलदीप सिंह का बेटा था। बाढड़ा थाना पुलिस सिविल अस्पताल में आज मृतक का पोस्टमार्टम करवाएगी। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में कुलदीप सिंह ने बताया कि वो हुई गांव का सरपंच है। रविवार शाम वो अपने बेटे राहुल और चाचा सरेश के साथ किसी काम से मांढी केहर गए थे। सरपंच और उसका चाचा कार में सवार थे जबकि राहुल बाइक पर था। मृतक के पिता ने बताया कि घर वापस लौटते समय राहुल बाइक लेकर उनकी कार के आगे चल रहा था। इसी बीच जब वे रात आठ बजे मांढी पिरानू अड्डे पर पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी और आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


कुलदीप के बयान पर केस दर्ज
कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसे में घायल होने के कारण वो राहुल को तत्काल में लेकर उपचार के लिए अस्पताल के लिए निकला, लेकिन बीच रास्ते ही उसके बेटे की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे में ले लिया और कुलदीप के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed