फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Smugglers throw bag full of narcotics in courtyard In Dadri

Dadri: तस्कर ने मादक पदार्थों से भरा बैग आंगन में फेंका, छत के रास्ते हुआ फरार, 3.228 किलाग्राम मादक बरामद

Sat, 13 May 2023 01:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 May 2023 01:57 PM IST
सार

एचएसएनसीबी भिवानी यूनिट टीम बौंदकलां थाना एसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में बास- रानीला रोड पर मादक पदार्थ तस्करों पर कार्रवाई के लिए मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली बास रानीला निवासी जोगेंद्र उर्फ भोंदड नशा तस्करी करता है और इस समय अपने घर में मादक पदार्थ लिए हुए है।

विज्ञापन
Smugglers throw bag full of narcotics in courtyard In Dadri
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स टीम को देखकर बास (रानीला) निवासी एक तस्कर मादक पदार्थों से भरा बैग घर के आंगन में फेंककर छत के रास्ते फरार हो गया। तस्कर की पहचान जोगेंद्र उर्फ भोंदड के रूप में हुई। उसके घर के आंगन से बरामद बैग में गांजा, चरस और डोडा पोस्त जैसे मादक पदार्थ मिले और इनका वजन 3.228 किलोग्राम मिला। आरोपी के खिलाफ बौंदकलां थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बौंदकलां थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
जानकारी के अनुसार 12 मई की शाम एचएसएनसीबी भिवानी यूनिट टीम बौंदकलां थाना एसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में बास- रानीला रोड पर मादक पदार्थ तस्करों पर कार्रवाई के लिए मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली बास रानीला निवासी जोगेंद्र उर्फ भोंदड नशा तस्करी करता है और इस समय अपने घर में मादक पदार्थ लिए हुए है। अगर दबिश दी जाए तो उसे काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर टीम ने उसके घर दबिश दी
नारकोटिक्स टीम को देखकर आरोपी ने अपने हाथ में लिया हुआ पिट्ठू बैग आंगन में फेंक दिया और छत के रास्ते फरार हो गया। टीम में शामिल कर्मचारियों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वो भागने में कामयाब रहा। इसके बाद कृषि विकास अधिकारी सुशील कुमार को बतौर राजपत्रित अधिकारी मौके पर बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की ये खेप हुई बरामद
बैग से प्लास्टिक की चार पॉलिथीन बरामद हुई। इनमें 1.002 किलोग्राम भुक्की/ पोस्त, 1.500 किलोग्राम गांजा, 524 ग्राम डोडा पोस्त और 202 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थों को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। वहां आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed