फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Skeleton of EHC posted at Tosham police station in Bhiwani district has been found in Dadri

Charkhi Dadri: 70 दिन बाद मिला भिवानी से लापता पुलिसकर्मी का कंकाल, दो जिलों की पुलिस जांच में जुटी

Sat, 05 Nov 2022 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Nov 2022 11:34 AM IST
सार

ईएचसी जसबीर तोशाम थाना से मन लेकर गत 26 अगस्त को निकला था। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। तोशाम थाने में इस संबंध में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था।
 

विज्ञापन
Skeleton of EHC posted at Tosham police station in Bhiwani district has been found in Dadri
जसबीर - फोटो : फाइल

विस्तार

भिवानी जिले के तोशाम थाने में तैनात ईएचसी का कंकाल दादरी में मिला है। पास मिले मोबाइल और फटे कपड़ों के आधार पर कंकाल की शिनाख्त ईएचसी जसबीर के रूप में हुई। जसबीर 70 दिनों से लापता था और तोशाम थाने में इस संबंध मे गुमशुदगी का केस दर्ज था। भिवानी और दादरी पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ईएचसी जसबीर तोशाम थाना से मन लेकर गत 26 अगस्त को निकला था। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। तोशाम थाने में इस संबंध में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था। वहीं, पुलिस की जांच में जसबीर की अंतिम लोकेशन दादरी की मिली थी, लेकिन इससे आगे उसके बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई थी। शुक्रवार देर शाम भिवानी पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल के पिछली तरफ से गुजर रही सड़क से करीब 30 मीटर अंदर एक कंकाल बरामद किया। इसके तुरंत बाद दादरी सिटी थाना पुलिस को सूचित किया गया। दादरी सिटी थाना कार्यवाहक प्रभारी एसआई राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में ले लिया और देर रात ही सिविल अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह डीएसपी दादरी हेडक्वार्टर विरेंद्र सिंह, तोशाम थान प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर जाखड़, दादरी सिटी थाना कार्यवाहक प्रभारी एसआई राजकुमार अपनी टीम समेत कंकाल वाली जगह पहुंचे और सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल की बारिकी से जांच की। सूत्रों के अनुसार पुलिस को यहां मृतक की खोपड़ी और शरीर के अन्य अंगों की हड्डियां अलग-अलग जगह पर पड़ी मिली। कयास लगाए जा रहे है कि झाड़ियों में पड़े शव को कुत्तों या सूअरों ने नोंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच की जाएगी। अभी इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है। कुछ सामान कंकाल के पास से बरामद हुआ है जिससे पता चला कि कंकाल जसबीर का है। वो गत 26 अगस्त से लापता था।  -विरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर, दादरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed