{"_id":"6272af1a2f3e0616a5349a8d","slug":"proclaimed-criminal-arrested-from-mumbai-by-charkhi-dadri-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: 22 साल से फरार चल रहा उद्घोषित अपराधी मुंबई से गिरफ्तार, पांच हजार का इनाम था घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरखी दादरी: 22 साल से फरार चल रहा उद्घोषित अपराधी मुंबई से गिरफ्तार, पांच हजार का इनाम था घोषित
Wed, 04 May 2022 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 04 May 2022 10:21 PM IST
सार
जिला पुलिस ने घोषित आरोपी पर पांच हजार का रुपये इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी के खिलाफ धारा 174-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में उद्घोषित अपराधी विकास।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में 22 साल से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को स्पेशल स्टाफ ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में धारा 174-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि झोझूकलां निवासी विकास पर वर्ष 1999 में दो मामले दर्ज थे। 20 जुलाई 2000 को कोर्ट ने उसे पीओ घोषित किया था। इसके बाद से ही जिला पुलिस को उसकी तलाश थी। प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
2016 में पुलिस ने घोषित किया था इनाम
कोर्ट ने आरोपी को एक साल बाद ही उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। जब आरोपी पकड़ में नहीं आया तो करीब 16 साल बाद पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर एक केस धारा 294 और दूसरा केस 363 व 366 के तहत दर्ज था। सूत्रों ने बताया कि इनाम घोषित होने के बाद भी आरोपी करीब 6 साल तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को मुंबई से पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर अब उससे पूछताछ कर अन्य जानकारी हासिल करेगी।
विज्ञापन