{"_id":"6065ad322c7d506620647ad4","slug":"firing-in-charkhi-dadri-of-haryana-one-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में फायरिंग : पेशी से लौट रहे युवकों पर बाइक सवारों ने चलाईं गोलियां, नजदीक से गुजरी मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा में फायरिंग : पेशी से लौट रहे युवकों पर बाइक सवारों ने चलाईं गोलियां, नजदीक से गुजरी मौत
Thu, 01 Apr 2021 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 01 Apr 2021 04:54 PM IST
सार
- हरियाणा के चरखी दादरी में फायरिंग
- बाइक सवार युवकों ने कार सवारों पर दागी गोलियां
- मथुरी घाटी क्षेत्र में दोपहर 12 बजे की वारदात
विज्ञापन
चरखी दादरी में फायरिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में गुरुवार को अदालत में पेशी से लौट रहे ऑल्टो सवार छह युवकों पर दो बाइक पर आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। शहर के मथुरी घाटी क्षेत्र में हुई इस वारदात में बदमाशों ने कार पर तीन गोलियां चलाईं। इनमें से दो गोलियां ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठे चंद्रपाल फौगाट को छू कर निकल गईं। वह घायल हो गया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं फायरिंग से मथुरी घाटी क्षेत्र के लोग सहम गए। घायल के बयान पर पुलिस ने छह अज्ञात युवकों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार चरखी दरवाजा क्षेत्र निवासी चंद्रपाल वीरवार सुबह अपने साथी साहुवास संदीप उर्फ जादूगर, दीपक उर्फ टपलू, रामनाथ, दीपक उर्फ छतरी व नवीन के साथ गुरुवार सुबह पेशी पर कोर्ट में आया था। पेशी भुगतने के बाद वे ऑल्टो में सवार होकर चरखी दरवाजा क्षेत्र वापस जा रहे थे। जब वे मथुरी घाटी क्षेत्र के मोड़ पर पहुंचे तो दो बाइकों पर आए छह युवकों ने बाइक आगे खड़ी कर उनकी कार रुकवा ली।
ऑल्टो सवार युवक कुछ समझ पाते इससे पहले ही बाइकर्स ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना में दो गोलियां शीशा तोड़ते हुए चंद्रपाल फौगाट को छू कर निकल गईं। एक गोली हाथ को तो दूसरी दाहिने तरफ के पेट को छू कर गुजरी। फायरिंग के बाद कार सवार युवक अपनी जान बचाने के लिए गलियों में भाग गए। घायल चंद्रपाल और उसके साथियों ने बताया कि फायरिंग करने वाले बदमाश गलियों में भी उनके पीछे गन लेकर दौड़े लेकिन ऑल्टो सवारों के भागने के कारण बदमाश भी वहां से फरार हो गए। इसके बाद चंद्रपाल के साथियों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
फायरिंग की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी वीर सिंह, सीआईए इंचार्ज हितेंद्र दांगी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल चंद्रपाल से वारदात और अंजाम देने वाले बदमाशों के बारे में पूछताछ की। डीएसपी रामसिंह बिश्नोई ने भी घायल चंद्रपाल से वारदात के संबंध में पूछताछ की।

हत्या के प्रयास मामले में आए थे पेशी पर
फायरिंग के समय ऑल्टो कार में मौजूद साहुवास निवासी संदीप उर्फ जादूगर ने बताया कि उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था और इस मामले में गुरुवार को उनकी कोर्ट में पेशी थी। संदीप ने बताया कि कार साहुवास निवासी रामनाथ की थी जबकि इसे नवीन चला रहा था।
तीसरी बार चंद्रपाल की किस्मत ने दिया साथ, बची जान
चरखी दरवाजा क्षेत्र निवासी चंद्रपाल पर इससे पहले भी दो बार फायरिंग हो चुकी है। पहले हुए हमलों में भी वो बाल-बाल बच गया था और इस बार भी चंद्रपाल की किस्मत ने उसका साथ दिया। ऑल्टो सवार उसके साथियों ने बताया कि बदमाश तो जान से मारने की नीयत से उन पर धड़ाधड़ गोलियां दागते चले गए। बाइक सवार युवकों के पास तीन-चार पिस्तौल थे। घायल ने बताया कि सभी बदमाश मुंह को कपड़े से ढके हुए थे और इसके चलते वो उनकी पहचान नहीं कर पाया। वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी भी खंगाले।

इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - वीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी