फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Extortion demand from youth in Dadri: Said- We belong to Kasni gang, we will have to pay two lakh rupees

दादरी में युवक से मांग रंगदारी: कहा- हम कासनी गैंग से संबंध रखते है, दो लाख रुपये तो देने पड़ेंगे

Thu, 20 Jul 2023 01:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 20 Jul 2023 01:04 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में घिकाड़ा निवासी मोहित ने बताया कि वो डाकघर में तैनात है। उनके गांव का महेश उर्फ बंटू और सेमु अपराधी प्रवृत्ति के हैं। कई दिनों से गांव निवासी आशीष भी उनके साथ रहता है। मोहित ने बताया कि वो पिछले कुछ दिनों से उस पर दो लाख रुपये रुपये की मांग कर रहे हैं और कहते हैं कि ये रुपये तो खर्च के लिए देने पड़ेंगे।

विज्ञापन
Extortion demand from youth in Dadri: Said- We belong to Kasni gang, we will have to pay two lakh rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरखी दादरी के डाकघर में तैनात घिकाड़ा निवासी एक युवक के घर हथियारबंद युवकों के घुसकर मारपीट करने और दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता युवक के दो वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। उन्होंने कहा कि हम कासनी गैंग से संबंध रखते हैं और दो लाख रुपये की वसूली तो करनी पड़ेगी। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में मिली शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में घिकाड़ा निवासी मोहित ने बताया कि वो डाकघर में तैनात है। उनके गांव का महेश उर्फ बंटू और सेमु अपराधी प्रवृत्ति के हैं। कई दिनों से गांव निवासी आशीष भी उनके साथ रहता है। मोहित ने बताया कि वो पिछले कुछ दिनों से उस पर दो लाख रुपये रुपये की मांग कर रहे हैं और कहते हैं कि ये रुपये तो खर्च के लिए देने पड़ेंगे। मोहित ने बताया कि गत 18 जुलाई की रात तीनों रात साढ़े 11 बजे उसके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद उक्त तीनों ने गली में खड़ी उनकी कार और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने घर पर पथराव किया और कुछ देर बाद जबरन अंदर घुस आए। इसके बाद उन्होंने मोहित और उसके पिता से मारपीट की। मोहित के अनुसार, इसके बाद महेश ने पिस्तौल निकालकर उन पर तान दी। उसने कहा कि दो लाख रुपये की वसूली तो करनी पड़ेगी, हम कासनी गैंग से संबंध रखते हैं। शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हुए तो आरोपी वहां से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने अब इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed