फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Doctor dragged and beaten to meet three year old son in Dadri, case registered against four

Dadri: तीन वर्षीय बेटे से मिलने आए डॉक्टर को घसीटकर पीटा, चार पर केस दर्ज

Thu, 25 May 2023 11:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 May 2023 11:00 AM IST
सार

दादरी पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के द्वारका निवासी एक चिकित्सक ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार सुबह 9 से रविवार सुबह 9 बजे तक बेटे की कस्टडी उसे सौंपने का आदेश दिया हुआ है। गत 20 मई को वो अपने बेटे से मिलने दादरी की एमसी कॉलोनी आया था। चिकित्सक का आरोप है कि उस दौरान उसे घसीटकर पीटा गया और गाली-गलौज भी की गई।

विज्ञापन
Doctor dragged and beaten to meet three year old son in Dadri, case registered against four
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरखी दादरी में तीन वर्षीय बेटे से मिलने आए दिल्ली निवासी एक चिकित्सक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल ने इसका आरोप अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। उसका कहना है कि मारपीट के अलावा उसे घसीटा गया और गाली-गलौज भी की गई। दादरी सिटी नाना पुलिस ने इस संबंध में चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के द्वारका निवासी एक चिकित्सक ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार सुबह 9 से रविवार सुबह 9 बजे तक बेटे की कस्टडी उसे सौंपने का आदेश दिया हुआ है। गत 20 मई को वो अपने बेटे से मिलने दादरी की एमसी कॉलोनी आया था। चिकित्सक का आरोप है कि उस दौरान उसे घसीटकर पीटा गया और गाली-गलौज भी की गई।
विज्ञापन


पुलिस शिकायत में चिकित्सक ने बताया कि वर्ष 2022 में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए फैसले अनुसार ही वो अपने बेटे से मिलने आया था, लेकिन दूसरे पक्ष को यह रास नहीं आया। 20 मई को हुए मारपीट प्रकरण की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 24 मई की शाम इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed