फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dispute between two people drunk in Dadri, one separated by biting other finger teeth

Dadri: शराब के नशे में दो लोगों के बीच विवाद, एक ने दूसरे को दांत से काटकर किया अलग, मामला दर्ज

Fri, 28 Jul 2023 10:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Jul 2023 10:53 AM IST
सार

पुलिस को दिए बयान में ऊण निवासी बलवान ने बताया कि वो किसान है। गत 25 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे वो अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी एक व्यक्ति उसे मिल गया जो शराब के नशे में धुत था। वो उससे गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर हाथापाई पर उतर आया।

विज्ञापन
Dispute between two people drunk in Dadri, one separated by biting other finger teeth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चरखी दादरी के ऊण निवासी एक व्यक्ति की शराब के नशे में एक व्यक्ति ने ऊंगली दातों से काटकर अलग कर दी। रोहतक पीजीआई में घायल को उपचार करवाना पड़ा। घायल का आरोप है कि आरोपी न उससे मारपीट भी की। बाढड़ा थाना पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में ऊण निवासी बलवान ने बताया कि वो किसान है। गत 25 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे वो अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी एक व्यक्ति उसे मिल गया जो शराब के नशे में धुत था। वो उससे गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर हाथापाई पर उतर आया। उसी दौरान उसने उसकी ऊंगली दांतों से काटकर हाथ से अलग कर दी। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उसे छुड़वाया।
विज्ञापन


घायल का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे धमकी देकर वहां से चला गया। परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल सतेंद्र ने बताया कि आरोपी मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकन कॉर्नर संचालक को फोन पर दी धमकी, जातिसूचक शब्द भी कहे

चरखी दादरी के वाल्मीकि नगर निवासी एवं चिकन कॉर्नर संचालक को फोन पर धमकी देने और जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में मूलरूप से खेड़ी बूरा निवासी एवं फिलहाल दादरी के लोहारू रोड पर रहे एक युवक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-11 स्थित वाल्मीकि नगर निवासी दीपक ने बताया कि वो महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप चिकन कॉर्नर चलाता है। गत 25 जुलाई की सुबह 11 बजे उसके पास लोहारू रोड निवासी एक युवक आया था। उक्त युवक ने उससे कहा कि उसके पास 15 मुर्गे हैं। अगर वो खरीदना चाहे तो उसके घर आकर ले जाने पड़ेंगे।

दीपक ने बताया कि इसके बाद दोपहर करीब एक बजे उसने उक्त युवक को फोन किया तो उसने मुर्गे न बेचने की बात कहकर आने से मना कर दिया और उसे जातिसूचक गालियां दीं। इसके बाद दीपक ने फोन काट दिया। दीपक के अनुसार फोन काटने के बाद उक्त युवक ने उसके पास बैठे उसके परिचित संदीप के पास फोन कर गालियां देनी शुरू कर दी। संदीप के फोन पर भी उक्त युवक ने जातिसूचक शब्द कहे। दीपक ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत के साथ इसकी रिकॉर्डिंग भी सौंपी है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed