Cyber Crime: बदमाशों ने खाते से उड़ाए 1 लाख 26 हजार, दादरी में गिरोह सक्रिय
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि उसका खाता नांधा के पीएनबी में है। गत 22 मार्च को वह अपने जानकार के पास फोन-पे के जरिये पचास हजार रुपये ट्रांसफर कर रहा था। लेकिन ट्रांजेक्शन सफल नहीं हो पाई। इसके चलते वो बैंक पहुंचा और स्टेटमेंट निकलवाई।
विस्तार
दादरी में 48 घंटों के अंदर साइबर ठगी का चौथा मामला सामने आया है। इस बार गांव धनासरी निवासी व्यक्ति के खाते से हैकर्स ने 1.26 लाख रुपये निकाल लिए। उसकी शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि उसका खाता नांधा के पीएनबी में है। गत 22 मार्च को वह अपने जानकार के पास फोन-पे के जरिये पचास हजार रुपये ट्रांसफर कर रहा था। लेकिन ट्रांजेक्शन सफल नहीं हो पाई। इसके चलते वो बैंक पहुंचा और स्टेटमेंट निकलवाई। उस दौरान उसे पता चला कि 19 से 21 मार्च के बीच उसके खाते से 1,26,993 रुपये निकाले गए है। उसका आरोप है कि किसी ने खाता हैक करके रुपये निकाले है। पीड़ित ने बताया कि उसके पास पैसे निकालने संबंधी कोई संदेश नहीं आया। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी का पता लगाकर रुपये बरामद कराने गुहार लगाई है।
बिजली चोरी का जुर्माना भरने से इंकार करने पर युवक ने खोखा संचालक को पीटा
दादरी में चाय का खोखा चलाने वाले नांधा निवासी एक व्यक्ति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने उसके बयान लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल का आरोप है कि कुछ समय पहले हुई बिजली निगम की छापामारी को लेकर उसके साथ मारपीट की गई।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में नांधा निवासी बलजीत ने बताया कि उसने गांव में ही चाय की खोखा कर रखा है। गत 22 मार्च को वो खोखा पर चाय बना रहा था और उसी दौरान सुमित नामक युवक वहां आया। सुमित ने कहा कि जब दुकान पर बिजली निगम का छापा लगा तो दुकान बलजीत के पास थी और जुर्माना बलजीत भरेगा। घायल बलजीत ने बताया कि जब उसने रुपये न होने की बात कही तो सुमित ने उसके साथ मारपीट की। उपचार के लिए उसे गोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
कराया गया और वहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए।