फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: Case filed against three including two brothers for assaulting the couple

चरखी दादरी: दंपती से मारपीट के आरोप में दो भाइयों समेत तीन पर केस दर्ज

Tue, 10 Jan 2023 03:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 03:17 PM IST
सार

घायल महिला के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल सुशीला के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Charkhi Dadri: Case filed against three including two brothers for assaulting the couple
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में बाढड़ा क्षेत्र में अटेला खुर्द में दंपती से मारपीट करने का मामला सामने आया है। झगड़े में महिला घायल हो गई और पुलिस बयान में उसने दो भाइयों समेत तीन युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में घायल सुशीला ने बताया कि करीब पांच दिन पहले उसके पति जयप्रकाश के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज की। उस दौरान उसने बात को वहीं खत्म करवा दिया। महिला का आरोप है कि गत सात जनवरी को तीन लोग गाड़ी में सवार होकर उनके घर के बाहर आए और फिर से गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


उसका पति जब बाहर निकला तो उससे मारपीट की गई और जब वो छुड़वाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस हमले में उसे चोटें लगी और परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पहुंचकर पुलिस ने घायल महिला के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed