फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case filed against former woman sarpanch, husband and village secretary in Dadri

Dadri: पूर्व महिला सरपंच, पति और ग्राम सचिव पर केस दर्ज, रूदड़ोल सरपंच पर पंचायत का रिकॉर्ड छिपाने का आरोप

Sat, 18 Mar 2023 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Mar 2023 12:03 PM IST
सार

चरखी दादरी के रूदड़ोल सरपंच मोनिका ने विकास कार्यों का रिकॉर्ड चोरी पंचायत को सौंपने की बजाय छिपाने का आरोप लगाया है। जिसके चलते पूर्व महिला सरपंच, नंबरदार और ग्राम सचिव पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Case filed against former woman sarpanch, husband and village secretary in Dadri
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के रूदड़ोल सरपंच मोनिका ने पूर्व महिला सरपंच, नंबरदार और ग्राम सचिव पर केस दर्ज कराया है। तीनों पर उनके कार्यकाल के दौरान गांव में हुए विकास कार्यों का रिकॉर्ड चोरी पंचायत को सौंपने की बजाय छिपाने का आरोप है। एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत पर संज्ञान लेकर झोझूकलां थाना पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


झोझूकलां थाना पुलिस ने दर्ज किया तीनों पर केस
एसपी कार्यालय में दी शिकायत में सरपंच मोनिका ने बताया कि उसे पिछले कार्यकाल का पंचायत रिकॉर्ड नहीं मिला है। उन्होंने उपमंडलाधीश कार्यालय में इस मामले की जांच करवाने के लिए शिकायत दी थी। सरपंच मोनिका का कहना है कि पूर्व सरपंच बबीता के पति व नंबरदार महेंद्र ने जनवरी 2019 को बाढड़ा थाने में रिकॉर्ड चोरी होने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान यह शिकायत झूठी पाई गई। इसके अलावा उन्होंने एसडीएम कार्यालय की जांच में भी रिकॉर्ड के गुम और चोरी होने की शिकायत दी थी और वो भी झूठी पाई गई। उन्होंने बताया कि प्रशासन की जांच रिपोर्ट में गांव में करवाए गए सभी विकास कार्यों में गड़बडी सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच मोनिका ने पूर्व सरपंच बबीता और उसके पति महेंद्र नंबरदार पर
मिलीभगत कर रिकॉर्ड के सबूत मिटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट में बबीता , महेंद्र और ग्राम सचिव संजीव कुमार तीनों दोषी पाए गए थे। अब सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 120-बी, 406, 409 और 201 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed