फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   खड़े ट्रक से टकराया डंपर, दोनों वाहनों में लगी आग में डंपर चालक जिंदा जला

खड़े ट्रक से टकराया डंपर, दोनों वाहनों में लगी आग में डंपर चालक जिंदा जला

Sun, 02 Jun 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराया डंपर, दोनों वाहनों में लगी आग में डंपर चालक जिंदा जला
चरखी दादरी। रेती से भरे खड़े ट्रक से एक डंपर के टकरा जाने पर दोनों वाहनों में आग लग गई। दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर समसपुर मोड़ के समीप शनिवार सुबह हुए हादसे में डंपर चालक केबिन में ही जिंदा जल गया। डंपर चालक सोनीपत के गांव सरथल का रहने वाला था। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। दमकल विभाग ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सदर पुलिस ने जले शव का बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। डंपर मालिक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोनीपत के सरथल गांव निवासी विकास उर्फ विक्की पेशे से चालक था। वह झज्जर के अच्छे निवासी जयभगवान का डंपर चलाता था। शुक्रवार रात वह क्रशर से भरा डंपर खाली करने गुरुग्राम गया था। वापसी में जब वह दादरी के समीप समसपुर गांव के मोड़ पर पहुंचा तो सड़क किनारे रेती से भरे खड़े डंपर से सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते ट्रक और डंपर में आग लग गई और केबिन धू-धू कर जलने लगा। हादसे की सूचना मिलते ही समसपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना चरखी दादरी सदर थाने को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहनों की आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने डंपर चालक विकास के शव को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए शव पीजीआई रोहतक भेज दिया। सदर पुलिस ने सिविल अस्पताल में डंपर मालिक के बयान दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रेती से भरा ट्रक झज्जर की तरफ जा रहा था। ट्रक समसपुर मोड़ के समीप सड़क पर खड़ा था। डंपर मालिक ने पुलिस को बताया कि ट्रक की न तो पार्किंग लाइट जल रही थी और न ही कोई ऐसा इंतजाम किया था। चर्चा है कि ट्रक चालक लघुशंका करने के लिए वहां रुका था जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


शाम तक सुलगते रहे वाहन
दमकल विभाग की टीम ने सुबह करीब आठ बजे तक दोनों में लगी आग को बुझा दिया था। आग के चलते ट्रक जहां पूरा जल गया तो वहीं डंपर का केबिन पूरी तरह खाक हो गया। आग बुझाने के बावजूद शनिवार शाम तक दोनों वाहन सुलगते रहे। डंपर मालिक जयभगवान ने बताया कि विकास पिछले करीब दो माह से ही उसका डंपर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुछक्वास के समीप उतरकर दूसरे डंपर में बैठ गया था मालिक
पुलिस के अनुसार डंपर मालिक जयभगवान ने बताया कि वह भी विकास के साथ डंपर में बैठकर दादरी की तरफ आ रहा था। छुछक्वास के समीप नहर पर वह डंपर से उतरकर दूसरे वाहन में बैठ गया। विकास डंपर लेकर दादरी आने के लिए चल पड़ा। डंपर मालिक ने बताया कि वह दूसरे वाहन में बैठकर विकास के पीछे आ रहा था। मामले की सूचना पाकर विकास के परिजन सुबह करीब साढ़े आठ बजे दादरी पहुंच गए। घटनास्थल के बाद वो सीधे सिविल अस्पताल पहुंचे। आग से झुलसे शव को देखकर परिजन सिविल अस्पताल में बिलखते रहे। वहां मौजूद मरीज और उनके तीमारदार उनको दिलासा देते नजर आए।

ढाई साल पहले भी हुआ था ऐसा हादसा
करीब ढाई साल पहले भी दादरी-लोहारु रोड पर ऐसा ही हादसा हुआ था। उस हादसे में भी दो वाहनों के टकराने के बाद आग लग गई थी। एक वाहन टाटा-407 थी। उसमें करीब दस हजार मुर्गियां भी थीं। उनमें से महज एक मुर्गी ही जिंदा बची थी, अन्य सबकी मौत हो गई थी। वहीं, इस हादसे में दोनों वाहन में सवार तीन लोग जिंदा जल गए थे। शनिवार सुबह के हादसे ने क्षेत्रवासियों को पूर्व के हादसे की याद दिला दी।


टकराने के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई थी। डंपर चालक विकास अंदर ही फंस गया। विकास का शव बुरी तरह झुलसा मिला है। पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह फरार है। - बलवान, एएसआई, जांच अधिकारी, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed