{"_id":"5fde46878ebc3e3f760f02b9","slug":"crime-case-file-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk587113695","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर उखाड़ने पर बिजली निगम की टीमों से उलझे उपभोक्ता, शिकायत दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर उखाड़ने पर बिजली निगम की टीमों से उलझे उपभोक्ता, शिकायत दी
विज्ञापन
बिल की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ने मालकोष और मिसरी गांव पहुंची बिजली निगम की टीमों से अभद्रता और मारपीट करने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों की शिकायत बिजली निगम एसडीओ ने पुलिस को दी है जिसके आधार पर बौंद कलां थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को बिजली निगम के जेई प्रवीन कुमार, फोरमैन जिले सिंह, संदीप, भूपेंद्र और नसीब गांव मालकोष में डिफॉल्टर ग्रामीणों के बिजली मीटर उखाड़ने गई थी। बिजली निगम की टीम गांव निवासी एक उपभोक्ता के घर पर पहुंची। उक्त उपभोक्ता पर एक लाख 95 हजार 746 रुपये की राशि बकाया थी। बिजली निगम की टीम ने जैसे ही घर में एंट्री करने की कोशिश की तो महिला डंडा लेकर गेट पर खड़ी हो गई। उक्त महिला ने टीम को अंदर नहीं जाने दिया। निगम टीम ने उक्त महिला पर अभद्रता करने के आरोप लगाए है।
दूसरी ओर गांव मिसरी में भी बिजली निगम की टीम लाइनमैन कृष्ण कुमार के नेतृत्व में मीटर उखाड़ने गई थी। बिजली निगम का मिसरी गांव निवासी उपभोक्ता की तरफ14910 रुपये बिल बकाया था। निगम टीम का आरोप है कि उक्त उपभोक्ता द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और हाथापाई पर भी उतर आया। बिजली निगम के एसडीओ ने दोनों मामलों की शिकायत बौंद कलां पुलिस को ऑनलाइन भेजी है।
विज्ञापन
पुलिस ने गांव मालकोष से बिजली निगम की टीम को मीटर दिलवा दिया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
- कप्तान सिंह, एसएचओ, बौंदकलां थाना