फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Creativity will be enhanced during summer vacation

Charkhi Dadri News: ग्रीष्मकालीन अवकाश में निखारी जाएगी रचनात्मकता

Thu, 29 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 29 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Creativity will be enhanced during summer vacation
चरखी दादरी। राज्य परियोजना निदेशालय के दिशा-निर्देशों के तहत इस वर्ष 1 से 30 जून तक निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बालवाटिका के विद्यार्थियों को नया अनुभव प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थियों को इस अवधि के लिए रुचिकर, रचनात्मक और अनुभवाधारित समर पैकेट दिया गया है, जो एनसीएफ-एफएस (राष्ट्रीय पाठ्यचर्या फ्रेमवर्क -फाउंडेशन स्टेज) के आधार पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन

इस समर पैकेट का उद्देश्य छात्रों को अवकाश के दौरान भी सीखने से जोड़े रखना है। यह पैकेट कहानियों, खेलों, कला, गणितीय गतिविधियों, घरेलू प्रयोगों, चित्रकारी, संवाद लेखन और पारिवारिक सहभागिता जैसी अनेक अनुभवात्मक गतिविधियों को सम्मिलित करता है। यह प्रयास विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और सोचने-समझने की शक्ति को उभारने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

एफएलएन जिला को-ऑर्डिनेटर संदीप कुमार ने बताया कि 31 मई को जिले के सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें समर पैकेट की जानकारी दी जाएगी। संदीप कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन समर पैकेट एक ऐसा शैक्षिक माध्यम है, जो छात्रों को पाठ्यपुस्तकों से आगे ले जाकर उन्हें जीवन से जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed