{"_id":"61dc6e868cbb3264c90df9e2","slug":"covid-hospital-again-start-with-non-ventilator-facility-charkhidadri-news-hsr6217195144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन वेंटिलेटर सुविधा के साथ कोविड अस्पताल फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन वेंटिलेटर सुविधा के साथ कोविड अस्पताल फिर शुरू
विज्ञापन
कॉलेज रोड स्थित कोविड-19 अस्पताल।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 अस्पताल फिर से शुरू कर दिया है। यहां चार चिकित्सकों समेत 35 सदस्यीय स्टाफ तैनात किया गया है। कोविड अस्पताल में नॉन वेंटिलेटर वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा, जबकि वेंटिलेटर की स्थिति वाले मरीजों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। सोमवार को कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने कोविड अस्पताल स्टाफ की बैठक लेकर निर्देश दिए।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग भी अब सिविल अस्पताल के अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं बना रहा है। इसी कड़ी में अब विभाग ने कोविड-19 अस्पताल फिर से शुरू किया है। यहां 70 बेड की व्यवस्था की गई है और इसके साथ ऑक्सीजन सिलिंडर, नेबुलाइजर, बायपेप मशीनें, हाई फ्लो कैनालाज मशीन आदि भी पहुंचा दी गई हैं। मरीजों की संख्या मुताबिक यहां बेड संख्या बढ़ाई जा सकती है।
सिविल अस्पताल में 31 वेंटिलेटर की व्यवस्था
कोविड अस्पताल में कुल 70 बेड हैं, जिनमें 10 बच्चों के लिए हैं। कोरोना की दो लहरों की अगर बात करें तो जिले में 500 से अधिक बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं और पिछले चार दिनों में भी पांच बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं। कोविड अस्पताल के अलावा सिविल अस्पताल में भी आईसीयू तैयार किया गया है। यहां 31 वेंटिलेटर की व्यवस्था है। सिविल अस्पताल के आईसीयू में उन्हीं मरीजों को रखा जाएगा, जिन्हें वेंटिलेटर की आवश्यकता होगी। यहां भी एमओ की संख्या बढ़ाने पर विभाग विचार कर रहा है और जल्द योजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये तैनात रहेगा एमएलआर में स्टाफ
कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर संदीप कुमार ने बताया कि कोविड-19 एमएलआर अस्पताल के लिए चार चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा यहां 12 स्टाफ नर्स तैनात की गई हैं जो अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी देंगी। यहां करीब 19 सदस्यीय सहायक स्टाफ भी रहेगा जिनमें स्वीपर व वार्ड ब्वॉय आदि भी शामिल हैं।
कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर भी जारी
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। 01250-222333 पर कॉल कर लोग परामर्श लेने के साथ सैंपल रिपोर्ट आदि का पता भी कर सकते हैं। डॉ. अंकित कुमार को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया है।
शहर के स्वास्थ्य केंद्रों पर 220 बेड की व्यवस्था
पिछले दस दिनों से जो कोरोना संक्रमित मिले हैं, उनमें से ज्यादातर दादरी शहर के रहने वाले हैं। फिलहाल एक भी कोरोना सक्रिय किसी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती नहीं है। सभी संक्रमित होम आइसोलेट हैं। शहर में स्वास्थ्य विभाग ने तीन केंद्रों पर 220 बेड की व्यवस्था की है। इनमें से 100 बेड सिविल अस्पताल में, 50 मातृ-शिशु अस्पताल में और 70 कोविड-19 अस्पताल में हैं।
कोविड-19 अस्पताल दोबारा सेे शुरू कर स्टाफ तैनात कर दिया है। यहां नॉन वेंटिलेटर मरीज रखे जाएंगे और अगर किसी मरीज को वेंटिलेटर की जरूरत होती है तो उसे सिविल अस्तपाल के आईसीयू में रखा जाएगा।
- डॉ. संदीप कुमार, कोविड नोडल अधिकारी