फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Couple going to plot attacked, case registered against four

Charkhi Dadri News: प्लॉट में जा रहे दंपती से की मारपीट, चार पर केस दर्ज

Wed, 16 Oct 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 16 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Couple going to plot attacked, case registered against four
चरखी दादरी। गांव चरखी निवासी एक व्यक्ति ने दो बहनों समेत चार लोगों पर मारपीट करने व मकान तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि घायल पक्ष के बयान पर सदर थाना पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बिजेंद्र ने बताया कि 9 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी के साथ प्लॉट में जा रहा था। उसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति व तीन महिलाएं उनके पास आए। इस दौरान उन्होंने बिजेंद्र का मकान तोड़ना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगे। बिजेंद्र ने बताया कि महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की और उसकी पत्नी के बाल नोच लिए। इसमें उसके कान की बाली भी गिर गई। इसके बाद आरोपी व्यक्ति ने उसे गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बाद में वह दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचा और उसने उपचार कराया। अब पुलिस ने उसके बयान आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed