फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Countrymen are proud of the bravery of soldiers: Sombir Ghasaula

देशवासियों को सैनिकों की वीरता पर गर्व : सोमबीर घसौला

Wed, 28 Feb 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 28 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Countrymen are proud of the bravery of soldiers: Sombir Ghasaula
गांव बेरला में शहीद विक्रम सिंह को नमन करते  सोमबीर घसौला व अन्य। स्रोत : आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। देशवासियों को सैनिकों की वीरता पर गर्व है। अमर शहीदों ने कुर्बान होकर देश का सम्मान बरकरार रखा है। उनकी वीरता को बार- बार नमन करना चाहिए। सैनिकों के लिए देश ही सब कुछ है। वह हर तकलीफ सहकर अपने वतन की रक्षा करते हैं। यह बात गांव बेरला में शहीद विक्रम सिंह की मूर्ति अनावरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा क्रशर एसोसिएशन के प्रधान व समाजसेवी सोमबीर घसोला ने कही।
उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सोमबीर ने कहा कि आज भारत की 142 करोड़ की जनसंख्या वीर जवानों की बदौलत शांति और खुशहाली से जीवन व्यतीत कर रही है। देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने जैसा महत्वपूर्ण काम सैनिकों के जीवन की प्रथम व सर्वोच्च जिम्मेदारी है। वे हर स्थिति में देश के नागरिकों को सुरक्षित रखते हैं। ठंड, बरसात, गर्मी की परवाह किए बिना सीमा पर डटे रहते हैं। इस दौरान समाजसेवी सोमबीर ने एक लाख पांच हजार रुपये की राशि भेंट की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन मनदीप सिंह डालावास, सहकारी चेयरमैन सुधीर चांदवास, जिला पार्षद सुनील, अनिल बेरला, बलवान सिंह आर्य, सतबीर, कृष्ण कुमार, रामकिशन, राकेश बिडीसी, रविंद्र कोच भा़डवा, बेद अटेला, अजय चाहर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed