फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Councilor met XEN to get the city's sewerage line corrected

Charkhi Dadri News: शहर की सीवरेज लाइन को सही करवाने के लिए एक्सईएन से मिले पार्षद

Sat, 06 May 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 06 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Councilor met XEN to get the city's sewerage line corrected
शहर की सीवरेज लाइन को सही करवाने के लिए एक्सईएन से मिले पार्षद
चरखी दादरी। शहर की मुख्य सीवरेज लाइन की सफाई करवाने को लेकर नगर पार्षद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन आरसी गौड़ से उनके कार्यालय मेें मिले। पार्षदों ने एक्सईएन को बताया कि सुपर सकर मशीन से शहर की सीवरेज की सफाई रोडमेप के अनुसार नहीं हो रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई कार्य नगर परिषद चेयरमैन के कहे अनुसार हो रही है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उनका दबाव में आकर काम कर रहा है।
विज्ञापन

एक्सईएन से मिलने आए पार्षद सुधीर स्वामी, जय सिंह लांबा, अजय सांगवान, मनोज वर्मा, सतबीर चौहान, वीरेंद्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र, नरेंद्र आदि ने कहा कि दादरी शहर में सुपर सकर मशीन दो से तीन महीने के लिए आई है। इसे बेवजह कभी किसी गली में तो कभी कहीं चलाया जा रहा है। शहर की मुख्य सीवरेज लाइनों की अभी तक सफाई नहीं हो पाई है। इस पर एक्सईएन ने बताया कि पहले विभाग ने तिकोना पार्क पर मशीन लगाई थी लेकिन वहां कोई तकनीकी दिक्कत होने पर इसे दूसरी जगह चिड़िया रोड पर लगा दिया था। उस लाइन की तीन किलोमीटर तक सफाई करवा दी गई। अब दोबारा से तिकोना पार्क पर मशीन लगाकर सीवरेज लाइन की सफाई की जाएगी। विभाग अपने बनाए शेड्यूल अनुसार ही सफाई करवा रहा है।
विज्ञापन

बाक्स:
घरों में हो रहा है दूषित पानी सप्लाई
पार्षदों ने बताया कि लगभग डेढ़ से दो साल पहले बस स्टैंड के पास स्थिति नाले की जेसीबी से सफाई करवाई गई थी। उसके आसपास लगभग 50 घरों के पेयजल कनेक्शन भी हैं। उस सफाई के दौरान घरों में जाने वाले पेयजल सप्लाई लीक हो गई थी। जिसके चलते घरों में दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है। पार्षदों ने उक्त कनेक्शन को भी ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
शहर में काटे जाए पानी के अवैध कनेक्शन
पार्षदों ने कहा कि शहर में पानी के बहुत से अवैध कनेक्शन चल रहे हैं। एक-एक घर में दो से तीन कनेक्शन हैं। इस पर एक्सईएन ने कहा कि वार्ड 14 में कई अवैध कनेक्शन काटे गए हैं। बाकी शहर में भी अवैध कनेक्शनों की पहचान कर काटे जाएंगे। इसके लिए जेई को निर्देश दे दिए गए हैं।

कर्मचारी नहीं कर रहे काम
पार्षदों ने कहा कि शहर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। वो अपनी मनमानी कर रहे हैं। लगभग 10 से 12 कर्मचारियों की भी कमी बताई जा रही है। इस पर एक्सईएन ने बताया कि 5-6 कर्मचारी नए लगाए गए हैं। एसडीओ को निर्देश देकर रोस्टर सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके अनुसार ही कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जो कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिला तो उसको सस्पेंड भी किया जाएगा।


वार्डों में मरम्मत कार्यों के लिए बनाया जाए बजट
पार्षदों ने शहर के वार्डों में सीवरेज तथा पेयजल लाइन आदि की मरम्मत कार्यों के लिए अलग से बजट बनाया जाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग वार्डों में मरम्मत के लिए दो से तीन लाख रुपये का बजट बना दिया जाए ताकि जरूरत पड़ने पर उसका प्रयोग किया जा सके। एक्सईएन ने बताया कि उनके पास कोटेशन की व्यवस्था है। फिलहाल कोटेशन अप्रूव नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी से चर्चा करने के बाद शहर के छोटे-छोटे मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे।

फोटो संख्या 01 : एक्सईएन के सामने शहर की सीवरेज व्यवस्था संबंधित मुद्दे उठाते पार्षद। संवाद
फोटो संख्या : 02 : एक्सईएन कार्यालय के बाहर खड़े पार्षद। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed