{"_id":"5e9204f18ebc3e75db267a79","slug":"corona-charkhidadri-news-rtk5504605146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं कक्षा की उत्तर-पुस्तिकाओं के बंडल पहुंचे दादरी, सैनिटाइज कर शिक्षकों को सौंपे बंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं कक्षा की उत्तर-पुस्तिकाओं के बंडल पहुंचे दादरी, सैनिटाइज कर शिक्षकों को सौंपे बंडल
विज्ञापन
उत्तर-पुस्तिकाओं के बंडल को सैनिटाइज करता कर्मचारी।
- फोटो : CharkhiDadri
दादरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को दवा का छिड़काव करने के बाद अध्यापकों को दसवीं कक्षा की उत्तर-पुस्तिकाएं जांच के लिए दी गईं। इन उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को इससे पहले सैनिटाइज किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो शिक्षक इस बार उत्तर-पुस्तिकाओं की जांच घर पर ही करेंगे और इसके लिए 70 की ड्यूटी लगाई दी गई हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की बोर्ड की परीक्षाओं को लॉक डाउन के चलते विज्ञान विषय के बिना ही समाप्त कर दिया था। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक अध्ययन विषयों की परीक्षाएं ली जा चुकी हैं। अब इन परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का कार्य अध्यापकों को दिया रहा है। शिक्षक अपने घर पर ही रहकर इन पेपरों की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करेंगे।
उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीभगवान शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह, दिनेश श्योराण, आनंद कुमार व लिपिक अतुल कुमार ने इन उत्तरपुस्तिकाओं को सौंपने का काम किया। इस दौरान अध्यापकों के बीच सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया। इस जांच कार्य के लिए राकवमावि में ही नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
रामअवतार शर्मा ने बताया कि विज्ञान विषय के अंक अन्य विषयों के अंकों को देखकर औसत आधार पर दिए जाएंगें। किसी विद्यार्थी को दस जमा एक कक्षा में विज्ञान विषय लेना है तो शिक्षा बोर्ड की ओर से उनकी इस विषय की परीक्षा लेकर अंक दिए जाएंगें। उन्होंने बताया कि नगरपरिषद चेयरमैन संजय छपारिया व समाजसेवी रिंपी फौगाट ने भवन के कमरों को सैनिटाइज किया। उत्तरपुस्तिकाओं के सभी 70 बंडलों को भी सैनिटाइज किया गया। इसके बाद ही इनका वितरण किया गया है।
एक शिक्षक को सौंपी 300 उत्तर-पुस्तिकाएं, 22 तक करानी होगी जमा
दसवीं कक्षाओं की उत्तर-पुस्तिकाओं की जांच के लिए 70 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बीईओ कुलदीप फौगाट ने बताया कि एक शिक्षक को जांच के लिए 300 उत्तर-पुस्तिकाएं दी गई हैं। इस लिहाज से ये शिक्षक करीब 21 हजार पुस्तिकाएं चैक करेंगे। 22 अप्रैल से पहले सभी शिक्षकों को अपने बंडल जांच करने के बाद जमा कराने होंगे।
-----