{"_id":"5e91bf5c8ebc3e72b422213d","slug":"corona-charkhidadri-news-rtk55036852","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव युवक की दूसरी रिपोर्ट भी आई निगेटिव, पांच और सैंपल जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव युवक की दूसरी रिपोर्ट भी आई निगेटिव, पांच और सैंपल जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
कोविड-19 अस्पताल का मुख्य गेट।
- फोटो : CharkhiDadri
कोरोना पॉजिटिव मिले हिंडोल निवासी युवक की लगातार दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके चलते स्वस्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को पांच और सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए हैं। अब तक भेजे गए 114 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, शुक्रवार को समसपुर गांव में खुदकुशी करने वाले दंपति के सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने पृष्टि करते हुए बताया कि शनिवार तक चरखी दादरी जिले से 119 सैंपल पीजीआई भेजे गए और 113 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि एक ही रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भेजे गए पांच सैंपलों की रिपोर्ट रविवार तक आ जाएगी।
ज्ञात रहे कि करीब एक सप्ताह पहले हिंडोल गांव निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। उस दौरान उसके परिवार के सात और लोगों के सैंपल लिए गए थे और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं, विभाग ने कोरोना पॉजिटिव मिले शख्स को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया था। वह अभी भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले युवक का एक सैंपल वीरवार को लिया गया था और शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उसका एक और सैंपल जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव युवक की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव रहमान की दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भीळ् उसे 14 भदन क्वारंटीन में रखा जाएगा और उसके बाद स्थिति को देखते हुए ही स्वास्थ्य विभाग उसे घर भेजने का फैसला लेगा। वहीं, डिप्टी सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को समसपुर निवासी मृतक दंपति की सैंपल रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर में भर्ती हैं 39 लोग
डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि शनिवार को जिले के आइसोलेशन वार्डों में 46 लोग भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 अस्पताल में 22 संदिग्धों को शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा क्वारंटीन में रखे गए 928 लोग होम सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं और 170 लोग होम क्वारंटीन हैं। इसके अलावा 39 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
कोरोना पॉजिटिव युवक की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। फिलहाल वह क्वारंटीन ही है। लोगों से अपील है कि लॉकडाउन की पूर्णतया पालना करें और घरों से बाहर न निकलें। सतर्कता बरतने से ही कोरोना से बचाव संभव है। स्वास्थ्य विभाग पूर्णतया अलर्ट है।
डॉ. प्रदीप शर्मा, सीएमओ, चरखी दादरी