फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona: 3 new infected found in the district, 3 cured, now 5 active cases

कोरोना : जिले में 3 नए संक्रमित मिले, 3 हुए ठीक, अब सक्रिय केस 5

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Corona: 3 new infected found in the district, 3 cured, now 5 active cases
सिविल अस्पताल में व्यक्ति को वेक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में चार दिन बाद कोरोना 3 नए केस सामने आए हैं। वहीं ठीक होने के बाद 3 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में कोरोना के संक्रमित केस कुल 5 हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ा दी है। सोमवार को 17 में से 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन सेशन लगाए गए। इन केंद्रों पर शाम तक 1477 लोग कवर हुए। अहम बात यह रही कि इनमें से 65 फीसदी ने बूस्टर डोज लगवाई। स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा विभाग की ओर से आउटरीच सेशन भी लगाए गए। डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि मंगलवार को सभी 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला वैक्सीनेशन प्रभारी ने बताया कि अब तक जिले में कुल 8,75,437 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 4,38,614 ने पहली और 4,19,322 ने दूसरी डोज लगवाई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में 1097 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। इसके अलावा 12 से 14 आयु वर्ग में 332 किशोर कवर किए गए। चार किशोरों को पहली और 328 को दूसरी डोज दी गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे अधिक 240 लोगों को वैक्सीन लगाई गई जबकि 16 केंद्रों में से मातृ शिशु अस्पताल में सबसे कम दस लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन

- 3 संक्रमित ठीक होने के बाद भी पांच सक्रिय केस
दूसरी ओर जिले में 3 संक्रमित ठीक हुए और 3 नए मिले। जिससे जिले में पांच केस सक्रिय हैं। जिले में पिछले नौ दिनों में कोरोना के 9 केस मिल चुके हैं। कुल मरीजों में से 4 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed