{"_id":"6b00a4d849480ce7bb0db990","slug":"consumer-commission-orders-lic-to-pay-rs-3-lakh-charkhi-dadri-news-c-21-1-hsr1013-996250-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: उपभोक्ता आयोग ने एलआईसी को 3 लाख रुपये भुगतान के आदेश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: उपभोक्ता आयोग ने एलआईसी को 3 लाख रुपये भुगतान के आदेश दिए
Sat, 21 Nov 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, चरखी दादरी ने एक फैसले में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को 3 लाख रुपये भुगतान का आदेश दिया है।
मामले के अनुसार, चरखी दादरी जिले के गांव छप्पर निवासी राजेश कुमार ने जीवन लाभ योजना के तहत 3 लाख रुपये की बीमा राशि वाली पॉलिसी ली थी। इस पॉलिसी में राजेश कुमार के बेटों सुखबीर और जगबीर को 50-50 प्रतिशत हिस्से के साथ नामित किया गया था।
शिकायतकर्ता सुखबीर ने मृत्यु प्रमाण पत्र, दावा प्रपत्र और सरपंच द्वारा सत्यापित अंतिम संस्कार प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कराए। इसके बाद 10 दिसंबर 2025 को उपभोक्ता आयोग में शिकायत दायर की गई। एलआईसी की ओर से तर्क दिया गया कि बीमित व्यक्ति ने प्रस्ताव पत्र में स्वास्थ्य, अधिक शराब पीने की आदत और वार्षिक आय के संबंध में तथ्यों को छिपाया।
आयोग ने पाया कि एलआईसी यह साबित करने के लिए कोई ठोस चिकित्सीय रिकॉर्ड, अस्पताल उपचार या जांच रिपोर्ट पेश नहीं कर सकी कि बीमित व्यक्ति को पॉलिसी शुरू होने से पहले पीलिया या किसी गंभीर बीमारी का उपचार मिला था।
विज्ञापन
आयोग ने दावा खारिज करने को सेवा में कमी करार देते हुए एलआईसी को दोनों नामितों को 3 लाख रुपये की राशि 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित 45 दिनों के भीतर देने, 10,000 रुपये मुआवजा और 5,500 रुपये वाद व्यय अदा करने का निर्देश दिया है।