फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   constable wife four fir

फंदे पर लटका मिला सिपाही की पत्नी का शव, चार पर केस दर्ज

Wed, 30 Oct 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
constable wife four fir
सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : CharkhiDadri
शहर की प्रेमनगर कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मी की पत्नी का शव बुधवार को घर में ही फंदे से लटकता मिला। सिटी थाना पुलिस ने वीरवार सुबह मृतका के पिता के बयान पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर 304-बी और 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला का पति हरियाणा पुलिस में सिपाही है और उसकी पोस्टिंग झज्जर जिले में है। मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में कराने की मांग की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निरंजन सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करेगी। तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मकड़ाना निवासी पिंकी (30) की शादी मूल रूप से झज्जर जिले के गांव सुबाना निवासी प्रदीप के साथ फरवरी 2013 में हुई थी। प्रदीप हरियाणा पुलिस में सिपाही है और पिछले करीब 15 साल से अपने माता-पिता व बच्चों के साथ शहर की प्रेमनगर कॉलोनी में रह रहा है। इंस्पेक्टर निरंजन सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रेमनगर निवासी पिंकी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम तक मृतका के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। वीरवार सुबह मृतका के पिता सुखबीर के पुलिस ने बयान दर्ज किए और उसके पति, सास- ससुर और चाचा ससुर के खिलाफ 304-बी और 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस बयान में सुखबीर ने बताया कि उसकी बेटी की शादी फरवरी 2013 में हुई थी। उन्होंने बिन दहेज के शादी की थी। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस प्रताड़ना के चलते दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गए। मायके पक्ष के लोगों ने सुसराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन इसके बाद भी वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। सुखबीर ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि पिंकी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद वे दादरी पहुंचे। पुलिस ने सुखबीर सिंह के बयान पर महिला के पति प्रदीप सहित उसके माता-पिता और चाचा पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में पहुंचे दोनों पक्षों के लोग
वीरवार सुबह दोनों पक्ष के लोग पहले सिविल अस्पताल और फिर सिटी थाने में पहुंचे। यहां काफी देर तक दोनों पक्षों में बातचीत हुई, लेकिन राजीनामा नहीं हो पाया। मृतका के पिता ने अपने बयान दर्ज करवाए और इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई कराने की मांग की और इसके बाद पुलिस और परिजन शव लेकर पीजीआई के लिए रवाना हो गए।
मृतका के हैं दो बच्चे
मृतका की शादी करीब साढ़े छह साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। मृतका के पिता ने बताया कि पिंकी के एक बेटा और एक बेटी है। सुखबीर ने बताया कि उसकी बेटी पढ़ी- लिखी थी और वह आत्महत्या करने जैसा कदम नहीं उठा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है।

पुलिस ने सुखबीर के बयान पर उसकी बेटी के पति, सास-ससुर और चाचा ससुर के खिलाफ 304-बी और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शव पीजीआई भेज दिया गया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के अनुरूप अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-निरंजन सिंह, इंस्पेक्टर एवं सिटी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed