{"_id":"62c87931e21e3377510bc4ee","slug":"cm-lays-foundation-stone-and-inaugurates-projects-worth-rs-350-crore-approves-rs-745-crore-for-development-works-charkhidadri-news-hsr63620139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने 350 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन, विकास कार्यों के लिए 745 करोड़ किए मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने 350 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन, विकास कार्यों के लिए 745 करोड़ किए मंजूर
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की नई अनाज मंडी में आयोजित जनसभा स्थल से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले की 350 करोड़ की 17 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने जिले के अन्य विकास कार्यों के लिए 745 करोड़ का बजट स्वीकृत्त किया है। उन्होंने 201 करोड़ की सड़कों के अलावा शहरी व ग्रामीण विकास के लिए 100 करोड़ की बजट राशि स्वीकृत की है। हालांकि रैली संयोजक सोमबीर सांगवान की ओर से उठाई गई दो प्रमुख मांगों को सूबे के मुखिया ने अभी पूरा नहीं किया है। जबकि इनमें से एक मांग की पैरवी सांसद धर्मबीर सिंह के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भी की।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रगति रैली में जिले को करीब 1100 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी। मानसून के मौसम में मुख्यमंत्री खूब मेहरबान दिखाई दिए और उन्होंने जमकर धनवर्षा की। मुख्यमंत्री ने चरखी दादरी से अपना 32 साल पुराना संबंध बताते हुए कहा कि उनके दिल में इस पिछड़े क्षेत्र को विकसित करने की कसक थी, रैली में वो विधायक, सांसद और आम आदमी की डिमांड पर लगभग 600 मांग पूरी करने की घोषणा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने करीब 745 करोड़ रुपये से इन मांगों को अमलीजामा पहनाने के लिए तुरंत मंजूरी देने की घोषणा की।
उन्होंने दादरी का रिंग रोड बाईपास, इमलोटा में बस स्टैंड, बाढड़ा में चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र खोलने को स्वीकृति दी। इसके अलावा 81 करोड़ से दादरी से खेरड़ी सड़क का निर्माण, 18 करोड़ की लागत से झोझू-कादमा-सतनाली रोड का निर्माण, 76 करोड़ की लागत से अमृत योजना के तहत दादरी शहर सीवरेज का सुधारीकरण, 189 राजकीय विद्यालयों में 25 करोड़ लागत से भवनों का निर्माण, ग्रामीण विकास के लिए 81 करोड़ और शहरी विकास के लिए दादरी नगर परिषद को 19 करोड़ का बजट स्वीकृत किया।
विज्ञापन
इसी प्रकार जिला की विभिन्न 56 सड़कों के लिए 201 करोड़ रुपये और नहरों के सुधारीकरण के लिए 62 करोड़ का बजट उन्होंने स्वीकृत किया। ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं के लिए 57 करोड़ रुपये भी उन्होंने मंजूर किये हैं। इत्यादि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने चरखी दादरी जिला में 350 करोड़ रुपये की लागत की 17 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी है उनमें करीब सौ करोड़ की लागत से बनने जा रहे निमड़-बडेसरा पेयजल प्रोजेक्ट की भी आधारशिला रखी। कस्बा बौंद में महाविद्यालय का नया भवन बनने की मांग भी सीएम ने पूरी की। इस कॉलेज की बिल्डिंग बनाने पर 16 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत आएगी।
- इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने 36 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए सिरसली जलघर, पांच करोड़ 78 लाख की लागत से बने दादरी फायर स्टेशन, करीब 18 करोड़ की लागत से बनकर तैयार दादरी-महेंद्रगढ़ रोड का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने दो करोड़ 41 लाख की लागत से बनी हड़ौदी माइनर, दो करोड़ की लागत से बने छपार-रामपुरा लिंक रोड, एक करोड़ 15 लाख की लागत से बनी लोहारु फीडर व गांव सांवड़ में एक करोड़ 60 लाख की लागत से बने पचास बिस्तरों के अस्पताल का भी उद्घाटन किया।
- खेल यूनिवर्सिटी के लिए करना होगा इंतजार, सीसीआई की जमीन का नहीं कया जिक्र -
मुख्यमंत्री से पहले रैली को विधायक सोमबीर सांगवान, पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी, शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता, सांसद धर्मबीर सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने संबोधित किया। विधायक सोमबीर ने दादरी में खेल यूनिवर्सिटी बनाने के अलावा सीसीआई की 203 एकड़ जमीन को जनहित में प्रयोग करने की मांग की। ओमप्रकाश धनखड़ ने भी अपने संबोधन के दौरान सीसीअई जमीन का जिक्र किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने खेल यूनिवर्सिटी के लिए इंतजार करने को कहा जबकि सीसीआई की जमीन को लेकर उन्होंने एक घंटे के संबोधन में जिक्र तक नहीं किया।
जानिए.... किस विभाग का कितने का बजट किया स्वीकृत
1- खेल विभाग: मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के लिए 20 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
2- पंचायत विभाग: पंचायतों में छोटे काम के लिए 48 करोड़ व विकास के लिए 81 करोड़ मंजूर हुए है।
3- बिजली विभाग: मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के लिए 45 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
4- सिंचाई विभाग: मुख्यमंत्री ने 39 कामों के लिए सिंचाई विभाग का 62 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
5- मार्केटिंग बार्ड: 40 सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने मार्केटिंग बोर्ड को 41 करोड़ का बजट मंजूर किया है।
6- जन स्वास्थ्य विभाग: शहर में पानी व सीवर व्यवस्था के लिए 76 करोड़ व गांवों के लिए 57 करोड़ बजट दिया है।
7-पीडब्ल्यूडी : 56 सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के लिए 201 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
8- शिक्षा विभाग : स्कूलों के भवनों व मूलभूत सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ का बजट मंजूर किया है।