फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CM flying squad action, operator found getting 350 sacks of gram unloaded without paying market fee

सीएम उड़नदस्ते की कार्रवाई, बिना मार्केट फीस भरे चने की 350 बोरियां उतरवाता मिला संचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
CM flying squad action, operator found getting 350 sacks of gram unloaded without paying market fee
मिल में चना के बैग लेकर पहुंची गाड़ी की जांच करते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में शुक्रवार को मार्केट कमेटी, फूड एंड सप्लाई और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने शहर स्थित दो मिलों में छापामारी की। एक जगह पर टीम ने मार्केट फीस की चोरी पकड़ी जबकि दूसरी जगह आग से बचाव के पुख्ता प्रबंध नहीं मिले। इन अनियमितताओं पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मार्केट कमेटी टीम ने जहां फीस के साथ जुर्माना राशि वसूल की तो वहीं फूड एंड सप्लाई विभाग ने भी नोटिस की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर स्थित कुछ मिलों मे नियमों की पालना नहीं की जा रही जबकि संचालक मार्केट फीस की चोरी भी कर रहे हैं। इस आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता जांच के लिए शुक्रवार सुबह दादरी पहुंचा। यहां से फूड एंड सप्लाई विभाग से इंस्पेक्टर यक्ष तेवतिया, मार्केट कमेटी सचिव बसंत कुमार और गुप्तचर विभाग से एसआई बलबीर सिंह, भारत कुमार और नरेंद्र को साथ लेकर सुबह करीब 11 बजे रोहतक रोड स्थित एक मिल पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

जांच के दौरान यहां आग लगने की स्थिति में निकलने का न तो रास्ता मिला और न ही यहां अग्निशमन यंत्र लगे मिले। इस पर संज्ञान लेते हुए टीम ने संचालक को निर्देश दिए। यहां टीम ने करीब ढाई घंटे तक जांच की और इसके बाद टीम हिदायत देकर लौट गई। इसके बाद टीम रेलवे स्टेशन से पुरानी सब्जी मंडी की तरफ जाने वाले रोड स्थित एक दाल मिल में पहुुंची। यहां टीम को चना की बोरियों से लदा एक वाहन मिला। पूछताछ में सामने आया कि मिल संचालक चना खरीदकर लाया है और मार्केट फीस भरे बिना ही गाड़ी खाली करवाई जा रही है। जांच के दौरान गाड़ी में चना के 350 बैग मिले। करीब तीन बजे तक यहां कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 8225 मार्केट फीस तो 3113 रुपये लगाया जुर्माना
मार्केट फीस की चोरी करने के मामले पर संज्ञान लेते हुए मार्केट कमेटी सचिव बसंत कुमार ने कार्रवाई की। उन्होंने खरीदे गए अनाज की एवज में 8225 रुपये मार्केट फीस भरवाई जबकि 3113 रुपये जुर्माना लगाया गया। सचिव ने बताया कि मिल संचालक के पास मार्केट कमेटी का लाइसेंस है।

- मापतौल की मशीनों पर नहीं मिली विभाग की मुहर
कार्रवाई करने पहुंची टीम का हिस्सा रहे इंस्पेक्टर यक्ष तेवतिया ने बताया कि दाल मिल में मापतौल की दो इलेक्ट्रॉनिक मशीनें मिलीं। इन मशीनों पर विभाग की ओर से लगाई जाने वाली मुहर नहीं मिली और न ही संचालक दस्तावेज दिखा पाया। इन अनियमितताओं पर संज्ञान लेते हुए मिल संचालक को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

  मिल में तोल मशीन की जांच करते हुए फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारी।

मिल में तोल मशीन की जांच करते हुए फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारी।- फोटो : CharkhiDadri

  पुरानी सब्जी मंडी रोड स्थित मिल में कार्रवाई करने पहुंची टीम।

पुरानी सब्जी मंडी रोड स्थित मिल में कार्रवाई करने पहुंची टीम।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed