{"_id":"6797e15e5f7b1b01fa0df1fc","slug":"clothes-thieves-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-130673-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दुकान से कपड़े चोरी करने तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दुकान से कपड़े चोरी करने तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 28 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दुकान से कपड़े चोरी करने के आरोपी और बरामद सामान। स्रोत: पुलिस विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव नौरंगाबास जाटान में दुकान से 9 लाख रुपये के लेडीज सूट व रेडीमेड कपड़े चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रामपुरा निवासी राहुल, कनीना निवासी निखिल उर्फ साहिल पड़तल निवासी काली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला कविता ने झोझूकलां पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि घर के सामने नौरंगाबास राजपूतान रोड पर उनकी मलिक क्लोथ हाउस के नाम से दुकान है। 23 जनवरी की रात को उन्होंने दुकान बंद कर दी और घर पर सो गईं।
अगले दिन जब वह सुबह दुकान पर आईं तो ताला टूटा मिला। अंदर देखा तो सामान भी चोरी पाया गया। उन्होंने डीवीआर की जांच की तो एक महिला और चार पुरुष चोरी करते नजर आए। फुटेज के अनुसार, चोरों ने रात करीब सवा एक बजे दुकान में प्रवेश किया।