{"_id":"6a39918ae4c764055d056b09","slug":"cleaning-of-drains-underway-ahead-of-the-monsoon-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156879-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मानसून से पहले चल रही नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मानसून से पहले चल रही नालों की सफाई
Tue, 23 Jun 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। आगामी मानसून के मद्देनजर शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर परिषद ने नालों की सफाई का अभियान तेज कर दिया है। शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सफाई कार्य युद्ध स्तर पर चौबीसों घंटे चलाया जा रहा है। नगर परिषद चेयरमैन बक्शी राम सैनी स्वयं दिन और रात में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
चेयरमैन बक्शी राम सैनी ने शहर के मुख्य नालों और जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दिन के समय बाजारों और प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में नालों की सफाई के दौरान लोगों को ट्रैफिक जाम और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कारण नगर परिषद ने रात के समय विशेष सफाई अभियान शुरू किया है ताकि लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित न हों और सुबह तक सफाई कार्य पूरा किया जा सके।
अभियान के तहत नालों से निकाली जा रही गाद को सड़कों के किनारे जमा करने के बजाय तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों के माध्यम से उठाकर निर्धारित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इससे सड़कों पर गंदगी फैलने और दोबारा नालों में कीचड़ जाने की संभावना भी समाप्त हो रही है। नगर परिषद का दावा है कि इस व्यवस्था से सफाई कार्य अधिक प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है।
विज्ञापन
चेयरमैन बक्शी राम सैनी ने कहा कि शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सभी छोटे-बड़े नालों की पूरी तरह सफाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि बरसात के दौरान जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और सफाई कर्मियों को पारदर्शिता तथा जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।