{"_id":"6a3992406a4b226d0f00ac39","slug":"city-magistrate-heard-grievances-and-issued-instructions-for-their-resolution-at-the-camp-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156860-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शिविर में नगराधीश ने सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शिविर में नगराधीश ने सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
Tue, 23 Jun 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त के निर्देशों पर सीटीएम डॉ. सुभाष चन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर के दौरान सोमवार को विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुई। सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान ही इस समाधान शिविर का प्रमुख उद्देश्य है।
समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का संबंधित अधिकारी मौके पर ही समाधान करना सुनिश्चित करें, जिससे शिकायतकर्ता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। नगराधीश ने कहा कि सभी विभागों के अध्यक्ष समाधान शिविर में स्वयं मौजूद रहकर समस्याओं का समाधान करें।
सोमवार को आयोजित हुए समाधान शिविर के दौरान पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटवाने बारे, बिजली कनेक्शन लगवाने बारे, गली से अवैध कब्जा हटवाने बारे, प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने बारे व फैमिली आईडी ठीक करवाने जैसी शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।