फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CIA arrested the accused of murder of senior manager of Airport Authority of India

Charkhi Dadri News: सीआईए ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर की हत्या के आरोपी को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
CIA arrested the accused of murder of senior manager of Airport Authority of India
पुलिस गिरफ्त में अमित हत्याकांड का दूसरा आरोपी नगेंद्र उर्फ सिंटी।
चरखी दादरी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर अमित की हत्या करने के दूसरे आरोपी को भी सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मामले में एमसी कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ बबलू की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब दूसरे आरोपी नगेंद्र उर्फ सिंटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर पर लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चार सितंबर को एमसी कॉलोनी निवासी अनुज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसका बड़ा भाई अमित (45) एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सीनियर मैनेजर था। चार सितंबर की शाम सीएनजी भरवाने के बाद वो अपने भाई अमित के साथ एमसी कॉलोनी स्थित शटरिंग स्टोर पर गया था।
विज्ञापन

वहां उनकी सुनील और नगेंद्र उर्फ सिंटी के साथ कहासुनी हो गई और उसके बाद वो रॉड निकाल लाए। उन्होंने आते ही अमित के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उनका बीच-बचाव किया। अमित को लहूलुहान देखकर हमलावर अपने तीसरे साथी रणबीर के साथ स्कार्पियो में बैठकर फरार हो गए। रोहतक रेफर करने पर पीजीआई पहुंचने से पहले ही अमित ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया था। पीएसआई सन्नी की टीम ने इस मामले में अब एमसी कॉलोनी निवासी नगेंद्र उर्फ सिंटी को एमसी कॉलोनी से ही काबू कर लिया है। दूसरे आरोपी सुनील को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासा: सुलह होते ही नगेंद्र और अमित का फिर हो गया था झगड़ा
पुलिस पूछताछ में नगेंद्र ने बताया कि उसकी और अमित की कहासुनी हुई थी। चार सितंबर 2023 को वो कृष्ण शटरिंग स्टोर पर मिले। वहां उन्होंने अपने गले-शिकवे दूर किए और गले भी मिले। इसके बाद वो शराब पीने लगा। उसी दौरान अमित ने बोल दिया कि अच्छा हुआ सुलह हो गई वरना तुझे देख लेता। इस बात को लेकर फिर से झगड़ा हो गया और बात हत्या तक पहुंच गई।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed