फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CIA arrested a young man who came from Rajasthan to deliver illegal weapons

राजस्थान से अवैध हथियार की डिलीवरी देने आया युवक सीआईए ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
CIA arrested a young man who came from Rajasthan to deliver illegal weapons
चरखी दादरी। राजस्थान से अवैध हथियारों की डिलीवरी देने दादरी आए एक सप्लायर को सीआईए ने दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी एनएच-152 डी पुल के नीचे से हुई और उसके पास से 315 बोर की पांच देसी पिस्तौल बरामद हुई हैं। आरोपी के खिलाफ सीआईए टीम प्रभारी की शिकायत पर सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी दीपक गहलावत ने शुक्रवार को इस संबंध में प्रेसवार्ता भी की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीआईए टीम हेड कांस्टेबल रणबीर सिंह के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम के लिए समसपुर अड्डे पर तैनात थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव मुसेपुर निवासी इकबाल अवैध हथियार सप्लाई करता है और वह हथियारों की डिलीवरी देने के लिए दादरी आया हुआ है।
विज्ञापन

मुखबिर ने बताया कि वो एनएच-152 डी के पुल के नीचे खड़ा है। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो उसे अवैध हथियारों के साथ काबू किया जा सकता है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही पुल के नीचे पिट्ठू बैग लिए एक युवक ने भागने का प्रयास किया और संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पहचान भरतपुर जिले के मुसेपुर निवासी इकबाल के रूप में बताई। एसपी ने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने उसके बैग की तलाशी ली तो 315 बोर की पांच देसी पिस्तौल बरामद हुई। खोलकर जांच करने पर सभी पिस्तौल खाली मिलीं। इसके तुरंत बाद सीआईए टीम आरोपी को सदर थाने ले आई और वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोर्ट से लिया तीन दिन के रिमांड पर
प्रेसवार्ता में एसपी दीपक गहलावत ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उनके गांव का ही नाजर नामक व्यक्ति अवैध पिस्तौल बनाता है और वो उसी से पिस्तौल लेकर आया था।
- तीन हजार में खरीदकर 25 हजार तक बेचता था युवाओं को
आरोपी इकबाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो नाजर से एक देसी पिस्तौल तीन हजार रुपये में खरीदता था और उसके बाद अपने स्तर पर ग्राहक ढूंढकर इन पिस्तौल को दस से 25 हजार रुपये तक बेच देता था। ज्यादातर पिस्तौल वो युवाओं को सप्लाई करता था। इससे पहले भी वो दादरी आकर हथियार की डिलीवरी दे चुका है।
- सीआईए ने दी राजस्थान में दबिश
आरोपी इकबाल के अवैध हथियार तैयार करने की फैक्टरी का खुलासा करने के बाद सीआईए ने राजस्थान में दबिश दी। टीम वीरवार के बाद शुक्रवार को भी राजस्थान गई। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर शाम तक सीआईए राजस्थान में ही डेरा डाले हुए थी।

- दस माह में 48 अवैध हथियार और 53 कारतूस हुए बरामद
पिछले दस माह की अगर बात करें तो जिला पुलिस ने सशस्त्र अधिनियम के तहत 37 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 50 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और उनसे 47 पिस्तौल, एक रिवाल्वर, एक गन, एक मैग्जीन और 53 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed