{"_id":"6797e3a9604ac279fd0cef7c","slug":"child-development-department-started-5-creches-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-130683-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुरू किए 5 क्रेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुरू किए 5 क्रेच
Tue, 28 Jan 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में क्रेच का शुभारंभ करने पहुंचे उपायुक्त मुनीश शर्मा बच्चों और महिलाओं के साथ।
चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शहर में 5 क्रेच शुरू कर दिए हैं। गणतंत्र दिवस पर रविवार को चारों क्रेच का शुभारंभ किया गया।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने पुलिस लाइंस में शुरू किए गए क्रेच का शुभारंभ करते हुए कहा कि वह अपनी बेटी का दाखिला इसी में करवाएंगे। दूसरी ओर करीब दो साल बाद शहर में क्रेच खोलने की योजना परवान चढ़ी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पहले 15 क्रेच खोलने की योजना तैयार की थी। इस योजना को दो चरणों में सिरे चढ़ाया जाना है।
पहले चरण में विभाग पांच और दूसरे में 10 क्रेच खोलेगा। वहीं, पहले चरण में खोले जाने वाले पांच में से चार क्रेच का रविवार को शुभारंभ कर दिया गया है जबकि पांचवें क्रेच की सौगात भी विभाग की ओर से जल्द दे दी जाएगी। दरअसल, विभाग की ओर से क्रेच उन क्षेत्रों में खोले गए हैं, जहां आंगनबाड़ी केंद्र नहीं हैं।
शहर में ऐसी चार जगहें चिह्नित की गई हैं। इसके तहत रविवार को पुलिस लाइंस, वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र, लघु सचिवालय और गांधी नगर शामिल हैं। वहीं, पांचवां क्रेच छपार गांव में खोला जाना है। एक क्रेच में दो महिला कार्यकर्ता तैनात की गई हैं।