{"_id":"658c6cc5c88bab284001a3a2","slug":"chief-ministers-announcements-will-be-fulfilled-within-dadri-within-stipulated-time-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-11259-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी के अंदर तय समय में पूरी होंगी मुख्यमंत्री की घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी के अंदर तय समय में पूरी होंगी मुख्यमंत्री की घोषणाएं
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की वीडियो कॉन्फ्रेंस में मौजूद डीसी मनदीप कौर व अन्य अधिकारी।
चरखी दादरी। अपनी घोषणाओं पर हुए काम की अपडेट लेने के लिए सूबे के मुखिया मनोहर लाल ने बुधवार को सभी जिलों के उपायुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस पर चर्चा की। उपायुक्त मनदीप कौर ने मुख्यमंत्री को दादरी जिले की स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने मनोहर लाल को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में सीएम घोषणाओं को तय समय में पूरा करवा दिया जाएगा। समीक्षा बैठक से पहले उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों से मुख्यमंत्री घोषणाओं का फीडबैक भी लिया।
वीसी में मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों को लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों को पूरा करने और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोगी बनने का आह्वान किया। उपायुक्त मनदीप ने इस संबंध में बताया कि जिले के विकास और लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट वे स्वयं संबंधित विभागों से ले रही हैं। इस बारे में सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उनको कहा गया है कि जिले के सभी विभागाध्यक्ष स्वयं परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए उन्हें निजी तौर पर अवगत करवाएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई सभी घोषणाएं तय समय पर पूरी हों। अगर किसी कारण से काम धीमा है या रुका हुआ है तो संबंधित विभाग के अधिकारी तुरंत इस बाधा को दूर करें।
वीसी में उपायुक्त मनदीप कौर ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि जिले में विकसित भारत यात्रा हर लिहाज से सफल रही है और ग्रामीणों में गजब का उत्साह व सहयोग देखने को मिल रहा है। यात्रा कि दौरान जरूरतमंद लोगों को सभी सुविधाएं उनके घर द्वार पर ही उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं को लेकर दिए निर्देश
वीसी में मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम, सड़कों के सुधारीकरण, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के तहत सड़क निर्माण व मेपिंग प्रक्रिया, मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल, फसलों की खरीद प्रक्रिया, रबी सीजन के लिए खाद की उपलब्धता, प्रॉपर्टी आईडी, डीड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया व स्वामित्व योजना को लेकर निर्देश दिए।
- वीसी में ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह, जिला परिषद सीईओ प्रदीप कौशिक, एसडीएम दादरी नवीन कुमार, एसडीएम बाढड़ा सुरेश कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, डीआरओ कनब लाकड़ा, डीएमईओ ज्योति धनखड़, डीआईओ सुनील, डीएफएससी केके गोयल, मार्केटिंग बोर्ड के सचिव परमजीत नांदल आदि मौजूद रहे।