फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief minister's flying squad got lock in animal hospital, two employees found absent in government school

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को पशु अस्पताल में लगा मिला ताला, राजकीय स्कूल में दो कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chief minister's flying squad got lock in animal hospital, two employees found absent in government school
बाढड़ा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को बाढड़ा के पिचोपा खुर्द में पशु अस्पताल और राजकीय स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उड़नदस्ते को पशु अस्पताल में ताला जड़ा मिला, जबकि राजकीय स्कूल से दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि पिचौपा खुर्द के पशु अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ज्यादातर गैरहाजिर रहता है, जबकि वह रजिस्टर में हाजिरी भर देता है। इसके आधार पर वीरवार को एसआई अनूप सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बाढड़ा पहुंचा। कार्रवाई के दौरान गुप्तचर विभाग जिला प्रभारी इंस्पेक्टर जलधीर फौगाट और नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संयुक्त टीम जब अस्पताल पहुंची तो मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। बाद में फोन कर चिकित्सक को बुलाया गया तो उसने बताया कि पहले जो चिकित्सक था उसकी ट्रांसफर हो चुकी है और उसने बुधवार को ही ज्वाइन किया है। उसी सिलसिले में वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। वहीं, एक स्टाफ सदस्य छुट्टी पर मिला। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने हाजिरी रजिस्टर की जांच की तो जिसमें सामने आया कि एक कर्मचारी अवकाश पर है, जबकि दो पोस्ट खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता राजकीय स्कूल पहुंचा। वहां स्टाफ हाजिरी रजिस्टर, मिड डे मील स्टॉक के रख-रखाव की जांच की गई। जलधीर सिंह ने मिड डे मील की जांच के बाद साफ-सफाई की ओर ध्यान देने के निर्देश दिए। रजिस्टर की जांच करने पर एक क्लर्क व एक अध्यापक गैर हाजिर मिले। स्टाफ सदस्यों ने क्लर्क के गैर हाजिर होने का कारण स्कूल के काम के सिलसिले में बैंक जाना बताया। नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने बताया कि स्कूल व पशु अस्पताल का निरीक्षण किया गया है। जो भी अनियमितताएं सामने आई है उनकी रिपोर्ट तैयार करने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed