फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: प्रशासन के कब्जा लेने के बाद सरकारी जमीन पर बोईं फसलें, 30 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 01 कारी मोद की जमीन जिस पर कब्जा करने पर मामला दर्ज हुआ है। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी/बाढड़ा। बाढड़ा उपमंडल के दो गांवों में प्रशासन के कब्जा लेने के बाद सरकारी जमीन पर दोबारा फसलों की काश्त करने का मामला सामने आया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने डांडमा और कारी मोद गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने व जिला मजिस्ट्रेट (उपायुक्त) कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के चलते बाढड़ा थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने इस संबंध में दो एफआईआर दर्ज की हैं। डांडमा गांव से जुड़े मामले में दो लोगों पर और कारी मोद से जुड़े मामले में 28 लोगों पर धारा-188 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानिये... क्या है दोनों गांवों से जुड़ा पूरा मामला
1- डांडमा गांव से जुड़े मामले में दर्ज हुई दूसरी एफआईआर
दरअसल डांडमा निवासी रघबीर ने अप्रैल 2022 में पंचायत विभाग कार्यालय में शिकायत दी थी। इसमें 69 कनाल 5 मरला सरकारी जमीन पर सत्यप्रकाश व कैलाश नामक दो भाइयों पर अवैध कब्जा करने और फसल बोने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद ग्राम सचिव धर्मबीर ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो शिकायत सही मिली और उन्होंने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को सौंपी थी। इसके बाद मई 2022 में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने उपायुक्त कोर्ट का स्टे होने के बावजूद सरसों की बिजाई कराने पर दोनों के खिलाफ दर्ज कराया गया था। इसके बाद गत 15 नवंबर को एसडीएम कार्यालय की मार्फत एक शिकायत दोबारा से पंचायत विभाग के पास पहुंची और इसमें फिर से सत्यप्रकाश और कैलाश पर सरकार जमीन पर गेहूं की बिजाई करने का आरोप लगाया गया। ग्राम सचिव की निरीक्षण रिपोर्ट में दोबारा से शिकायत सही पाई गई और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने एक और एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

2- कारी मोद में 28 कब्जाधारियों के खिलाफ नामजद दर्ज कराया मामला
कारी मोद गांव में प्रशासन ने अवैध कब्जे छुड़वाकर सरकारी जमीन पर कब्जा लिया था। करीब 30 से 35 एकड़ जमीन पर कब्जाधारियों ने दोबारा कब्जा कर लिया। ग्राम सचिव ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को सौंपी जिसमें कब्जे में ली गई सरकारी जमीन पर दोबारा फसल की काश्त करने की जानकारी दी गई। इसके बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने इस संबंध में बाढड़ा थाना में शिकायत दी जिसके आधार पर अब 28 लोगों के खिलाफ धारा-188 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में अत्तर सिंह पुत्र रामानंद, राकेश पुत्र सुरेंद्र, अजय पुत्र अत्तर सिंह, आशीष पुत्र अत्तर सिंह, नवीन पुत्र महाबीर, धर्मेंद्र पुत्र महाबीर, ओमबीर पुत्र रामकुमार, कर्मबीर पुत्र रामकुमार, मिंटू पुत्र रामस्वरूप, पवन पुत्र रामस्वरूप, महेश पुत्र होशियार सिंह, दीपक पुत्र होशियार सिंह, टिंकू पुत्र सुरेश, सतीश पुत्र सुरेश, पवन पुत्र रिछपाल, राजेश पुत्र रामकुमार, रविंद्र पुत्र रतन सिंह, देवेंद्र पुत्र जगमाल, राकेश पुत्र अत्तर सिंह, सुरेश पुत्र हरि सिंह, गिरधारी पुत्र माडूराम, रामकुमार पुत्र चंदगी, विनोद पुत्र मानसिंह, विरेंद्र पुत्रनत्थूराम, अत्तर सिंह पुत्र रामानंद, रमेश पुत्र रामानंद, धर्मबीर पुत्र नत्थूराम व नरेश पुत्र शेर सिंह को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बोले
प्रशासन ने जुलाई माह में गांव की करीब 40 एकड़ जमीन से कब्जा हटवाया था लेकिन कुछ ग्रामीणों ने फिर से जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस पर संज्ञान लेकर उनके खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है।

-बलराम गुप्ता, बीडीपीओ, बाढड़ा
वर्जन::
बाढड़ा बीडीपीओ बलराम गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने सामलाती जमीन पर कब्जा करने के आरोप में गांव डांडमा और कारी मोद के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-कप्तान सिंह, थाना प्रभारी, बाढड़ा
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed