फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: देसी पिस्तौल और कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
चरखी दादरी। इमलोटा बस अड्डे से सदर थाना पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध हथियार समेत पकड़ा है। आरोपी की पहचान इमलोटा निवासी शौकीन उर्फ शौक्की के रूप में हुई है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार शाम सदर थाना पुलिस टीम दिल्ली रोड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि इमलोटा निवासी शौकीन उर्फ शौक्की अपने पास अवैध हथियार रखता है। इस समय वो गांव के अड्डे पर खड़ा है और उसके पास हथियार भी है। इस आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदेहजनक परिस्थितियों में खड़े युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान इमलोटा निवासी शौकीन के रूप में बताई। संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और सदर थाने ले आई। वहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed