फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: पंचायत समिति सदस्य के पति को दिनदहाड़े मारी दो गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 35 भिवानी अस्पताल में उपचाराधीन घायल विकास। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी/ बाढड़ा। बाढड़ा पंचायत समिति की सदस्य राधा देवी के पति पर बाढड़ा में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस हमले में विकास को दो गोली लगी। उसे बाढड़ा से भिवानी और फिर भिवानी से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। हालांकि हमला किस कारण से किया गया, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, बाढड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घायल के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और वो फिलहाल जमानत पर बाहर आया हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव काकड़ौली हुक्मी निवासी विकास उर्फ पड्डुआ शुक्रवार दोपहर दो बजे किसी काम से बाढड़ा आया था। उसी दौरान जब वो डाकखाना वाली गली में पहुंचा तो वहां पिकअप में सवार होकर आए लोगों ने उसे रुकवा लिया। बताया जा रहा है कि उसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर दूसरे पक्ष ने विकास पड्डुआ पर डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद जब उसने गाड़ी में सवार होकर वहां से भागने का प्रयास किया दूसरे पक्ष के एक युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। इस हमले में विकास को एक गोली पेट में और एक पैर में लगी। इसके बाद हमलावर वहां से अपने वाहनों में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं, फायरिंग की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना प्रभारी कप्तान सिंह और डीएसपी देशराज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल विकास को बाढड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया और वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे भिवानी रेफर किया गया। भिवानी से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। दूसरी ओर एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल का जायजा लिया और वहां से पुलिस को दो खोल बरामद हुए। इन खोल को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनियोजित था हमला, दो गाड़ियां हुई प्रयोग
विकास पड्डुआ पर हुआ हमला सुनियोजित था और इस हमले में हमलावरों ने दो गाड़ियों का प्रयोग किया। हमलावरों के पास कार थी जबकि दूसरा बोलेरो कैंपर। उन्होंने विकास पड्डुआ की गाड़ी अपने दोनों वाहनों के बीच में लेकर रुकवाई और इसके बाद डंडों से हमला किया। विकास ने जब भागने का प्रयास किया तो उस पर फायरिंग की गई।
पुलिस टीम ने खंगाले सीसीटीवी
मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को हमलावरों के बारे में कोई खास सुराग नहीं लग पाया। इसके चलते पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली। फुटेज की जांच के दौरान कोई सबूत हाथ लगा या नहीं, इसकी पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है। थाना प्रभारी कप्तान सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमले के ये हो सकते हैं कारण
इस हमले को लेकर दो अलग-अलग पहलू सामने आ रहे हैं। हालांकि इनमें से किसी की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। एक कारण बाढड़ा कॉलेज में छात्राओं के बीच हुआ विवाद माना जा रहा है तो दूसरा विकास पर पहले से दर्ज अपराधिक मामले माना जा रहा है। हालांकि यह हमला किस कारण से हुआ इसका पता हमलावरों का सुराग और उनकी गिरफ्तारी होने के बाद ही चल पाएगा।
घायल का है आपराधिक बैकग्राउंड
काकड़ौली हुक्मी निवासी घायल विकास पड्डुआ पर भी हत्या समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वो जमानत पर बाहर आया हुआ है। घटना के बाद पहले तो पुलिस ने इसे गैंगवार से जोड़कर देख रही थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने एक कॉलेज की छात्रा से भी हमले को लेकर पूछताछ की।

वायरलेस ट्रांसमिशन (वीटी) के जरिये हमें फायरिंग की सूचना मिली थी। मामले की जांच और हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। फिलहाल हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
-कप्तान सिंह, प्रभारी, बाढड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed