{"_id":"6388feb2f919dc3c4a11186a","slug":"charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-hsr6486106159","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट : 16 केंद्रों पर 200 पुलिसकर्मी देंगे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट : 16 केंद्रों पर 200 पुलिसकर्मी देंगे ड्यूटी
विज्ञापन
फोटो 17 शहर का जनता कॉलेज जहां एचटेट के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। हरियाणा पात्रता परीक्षा को नकल रहित और बाहरी हस्तक्षेप बिना संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने करीब 200 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि सभी 16 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और थाना प्रभारियों के साथ पेट्रोलिंग टीमें परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखेेंगी।
पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि तीन और चार दिसंबर को हरियाणा पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। तीन दिसंबर को एक शिफ्ट में जबकि 4 दिसंबर को दो शिफ्ट में यह परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा के लिए 200 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि एक परीक्षा केंद्र पर एक इंचार्ज समेत 10 से 12 जवान तैनात किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी स्टाफ और पुलिस स्टाफ के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने या अनावश्यक वस्तुएं ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी लगातार करेंगे गश्त
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने थाना क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर लगातार गश्त करें। इसके अलावा पीसीआर व राइडर को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीमों की कोचिंग सेंटरों पर भी कड़ी नजर रहेगी जबकि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की ड्यूटी लगाई गई है।
जानिये...किस परीक्षा केंद्र पर कितने विद्यार्थी देंगे किस लेवल की परीक्षा
परीक्षा केंद्र - लेवल-3 - लेवल-2 लेवल-1
एपीएस स्कूल- 310-310--310
एपीजे कॉलेज- 310- 310- 310
एपीजे स्कूल- 250-250-250
आर्यन स्कूल- 310-310-310
बेस मॉडल स्कूल-310-310-310
सीबीएस स्कूल-288-288-248
डीआरके स्कूल-300-300-0
जीआरवी स्कूल-310-310-0
दादरी कन्या स्कूल-310-310-0
ग्रीन मिडोज स्कूल- 310-310-0
जनता कॉलेज बी-1-87-310-0
जनता कॉलेज बी-2-0-310
केएन स्कूल-0-310-0
आरईडी स्कूल-0-310-0
संतरा देवी कॉलेज-0-249-0
बेस मॉडल स्कूल-0-100-0
एचटेट के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने जवानों की ड्यूटी लगा दी है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
- दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी