फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: इधर... छोटे मुनाफे के लिए परिचालक ही लगा रहे रोडवेज को चूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
चरखी दादरी। छोटे से मुनाफे के लिए परिचालक ही रोडवेज विभाग को चूना लगा रहे हैं। अगस्त 2021 से अब तक ऐसे 13 मामले उड़नदस्तों की जांच के दौरान पकड़ में आए हैं और इन पर विभाग ने कड़ा संज्ञान भी लिया है। कुछ मामलों में तो कार्रवाई चल रही है और इनके आरोपी परिचालकों पर विभागीय कार्रवाई तय है। ऐसे परिचालकों को निलंबित भी किया जा सकता है। गबन के कुछ मामलों की जांच डिपो के अधिकारी कर रहे हैं जबकि कुछ की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित दूसरे डिपो को भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन

रोडवेज चेकिंग टीम की कार्रवाई की अगर बात करें तो परिचालकों के एक चक्कर में 95 रुपये से लेकर 890 रुपये तक का गबन करने के मामले सामने आए हैं। अक्तूबर 2022 की बात करें तो उड़नदस्तों ने 1918 बसों की जांच की। सूबे के अंदर 2.65 लाख जबकि प्रदेश से बाहर 62 हजार रुपये जुर्माना लगाया। ट्रांसपोर्ट मैनेजर उड़नदस्ते ने अक्तूबर में 1.46 लाख जुर्माना लगाया और 250 रुपये के गबन का एक केस भी पकड़ा।
विज्ञापन

नवंबर की बात करें तो अब तक 62970 रुपये जुर्माना लगाया गया है और इस माह गबन के 4 केस पकड़े गए हैं। इनमें परिचालकों ने 95, 150, 880 व 890 रुपये का गबन किया है। इसमें दादरी डिपो के अलाना नूंह व नारनौल डिपो के परिचालक भी शामिल हैं। दादरी डिपो से बाहर के परिचालकों की कारगुजारी की रिपोर्ट संबंधित डिपो को अगली कार्रवाई के लिए भेजी जा चुकी है और इसकी पुष्टि टीएम दीपक कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच उड़नदस्ते कर रहे जांच
टीएम दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने अगस्त 2021 में पदभार संभाला था। अब तक उनकी टीम 14.15 लाख का जुर्माना लगाने के साथ गबन के 13 केस पकड़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि डिपो में पांच उड़नदस्ते बनाए गए हैं जिनमें महाप्रबंधक उड़नदस्ता भी शामिल है।

बिना टिकट यात्रा करने वालों के साथ गबन करने वाले परिचालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है। 100 रुपये से अधिक के गबन में 100 गुना तक जुर्माना लगाया जाता है। दूसरे डिपो के परिचालकों की रिपोर्ट तैयार कर अगली कार्रवाई के लिए उनके डिपो प्रभारी को भेजी गई है।
-दीपक कुमार, टीएम, दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed